Asia Cup History: कब और कैसे हुई थी एशिया कप की शुरुआत, जानिए किसके नाम है सबसे ज्यादा खिताब
Asia Cup History News: एशियाई क्रिकेट का महाकुंभ यानी एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। वर्ल्ड कप से पहले ये एशियाई टीमों के लिए खुद को परखने का मौका होगा। पिछले साल एशिया कप का खिताब श्रीलंका ने अपने नाम किया था। वहीं भारतीय टीम फाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर सकी थी। लेकिन इस साल भारत पिछली बार की गलतियों को नहीं दोहराना चाहेगा।
एशिया कप की शुरुआत कैसे हुई: पहली बार 1984 में एशिया कप का आयोजन किया गया था। 1983 में एशियाई क्रिकेट परिषद का गठन के बाद इस टूर्नामेंट की शुरुआत की गई थी। साल 1984 के बाद हर दो साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। हालांकि, बाद में इसे चार साल के अंतराल पर आयोजित किया जाने लगा। लेकिन साल 2008 के बाद से लेकर अब तक फिर से इसे हर दो साल बाद आय़ोजित किया जा रहा है।

भारत ने जीता है सबसे अधिक खिताब: एशिया कप का खिताब भारतीय टीम ने सबसे अधिक 7 बार जीतने का कारनामा किया है। इस साल भी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। भारत ने जहां सर्वाधिक 7 बार एशिया कप ट्रॉफी को जीता है, वहीं श्रीलंका ने 6 बार खिताब जीता है। श्रीलंका ने अपना आखिरी खिताब साल 2022 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर हासिल किया था।
भारत की नजर आठवीं ट्रॉफी पर: इस साल भारतीय क्रिकेट टीम आठवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। श्रीलंका में होने वाले एशिया कप के लिए 20 अगस्त तक भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है। रोहित शर्मा की कप्तानी और विराट कोहली के अमुभव के दम पर भारत एशिया कप की ट्रॉफी जीतना चाहेगा। भारत को एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलना है।












Click it and Unblock the Notifications