बचके रहना रे बाबा.. आकाश चोपड़ा ने बताया उस श्रीलंकाई गेंदबाज का नाम, जो उड़ाएगा पाकिस्तान की नींद

नई दिल्ली 11 सितंबर: एशिया कप 2022 में आज टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें कमाल की फॉर्म में हैं और विशेषतौर पर किसी को भी खिताबी जीत का फेवरेट नहीं माना जा सकता। फाइनल से चंद घंटों पहले पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर और जाने माने कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा उस श्रीलंकाई गेंदबाज का नाम बताया है, जो पाकिस्तान टीम को परेशान कर सकता है।

Aakash Chopra

पाक को रहना होगा सावधान

फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए वानिंदु हसरंगा सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। आकाश ने कहा, "वनिन्दु हसरंगा पाकिस्तान के लिए एक बड़ा खतरा साबित होंगे, क्योंकि लेग स्पिन और गुगली के सामने, पाकिस्तानी टीम का ये बल्लेबाजी लाइनअप हमेशा फेल हो जाता है। फिर चाहे सामने हसरंगा हो या अफगानिस्तान के राशिद खान।''

उन्होंने आगे कहा, ''हसरंगा को हम सभी ने खेलते हुए देखा है। इसलिए यह चिंता का विषय होगा। श्रीलंका के दृष्टिकोण से, मुझे लगता है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज तेज उन्हें परेशान कर सकते हैं। क्योंकि पाक पेसर को उछाल मिलता है। यह ताजा पिच उन्हें कुछ सहायता प्रदान करेगी। श्रीलंका के लिए उनकी बल्लेबाजी थोड़ी अस्थिर है।"

शादाब को खिलाए पाकिस्तान

सुपर 4 राउंड के आखिरी मैच पाक उप-कप्तान शादाब खान को आराम दिया गया था। हालांकि, आज के मैच में उनके खेलने के पूरे आसार है। चोपड़ा के अनुसार, ''अगर पाकिस्तान शादाब खान को खिलाता है, तो मैं उनको जरूर चुनूंगा। वह बल्ले से कुछ रन बना सकते हैं और उसके बाद बतौर गेंदबाज अपनी लेग स्पिन के साथ श्रीलंका को परेशानी में डाल सकते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+