शुभमन गिल से पहले कौन था भारतीय टी-20 टीम का उपकप्तान? दमदार प्रदर्शन के बावजूद छीन ली जिम्मेदारी!

Asia Cup 2025 Shubman Gill New vice-captain: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है और सबसे बड़ी खबर यह है कि शुभमन गिल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। गिल ने इंग्लैंड दौरे पर बतौर टेस्ट कप्तान शानदार प्रदर्शन किया था और शायद इसी कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन इस बदलाव से एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अक्षर पटेल को आखिर उपकप्तानी से क्यों हटाया गया?

गिस से पहले अक्षर थे टीम के उपकप्तान (Asia Cup 2025 Shubman Gill New vice-captain)

अक्षर पटेल इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव के डिप्टी थे। उस सीरीज में उन्होंने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पांच मैचों में छह विकेट झटके। इस दौरान उनका औसत 16.5 और इकॉनमी 7 से थोड़ी ज्यादा की रही थी। बैटिंग का मौका कम मिला, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने साबित किया कि वो एक भरोसेमंद बल्लेबाज भी बन चुके हैं। फाइनल में जब भारत 34/3 पर संकट में था, तब अक्षर ने पांचवें नंबर पर आकर 31 गेंदों में 47 रन ठोके और विराट कोहली के साथ 72 रनों की साझेदारी की।

Asia Cup 1

मोहम्‍मद कैफ ने उठाया सवाल

इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के उप-कप्तान के पद से हटा दिया गया। पूर्व क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ ने भी इस पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उम्मीद है अक्षर को पहले ही बता दिया गया होगा। उन्होंने यह खबर प्रेस कॉन्फ्रेंस से नहीं जानी होगी। अक्षर ने कुछ गलत नहीं किया, इसलिए उन्हें जवाब मिलना चाहिए।

श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को नहीं मिला मौका

सबसे हैरानी की बात यह रही कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी पत्रकार ने भी इस मुद्दे पर सवाल नहीं पूछा। पूरी चर्चा शुभमन गिल पर ही केंद्रित रही। टीम में शुभमन गिल की वापसी के अलावा सूर्यकुमार यादव कप्तान बने हैं। संजू सैमसन जैसे नाम भी शामिल किए गए हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल टीम में जगह नहीं बना पाए। यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+