धोनी के चेले ने खोल दिया बड़ा राज़, भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच रद्द होने का दावा
Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच को लेकर विरोध के स्वर काफी तेज हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन इस पर बात होती है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ किसी तरह का रिश्ता नहीं रखने की मांग लगातार उठ रही है।
हरभजन सिंह ने पहले ही कह दिया था कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए। एक मैच तो हम अपने देश के लिए छोड़ ही सकते हैं। इस बीच अब एक पूर्व क्रिकेटर ने बहुत बड़ी बात कही है। धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में खेल चुके इस क्रिकेटर ने कहा है कि टीम इंडिया का पाकिस्तान से मुकाबला नहीं होगा।

एएनआई से बातचीत करते हुए केदार जाधव ने कहा कि मेरे हिसाब से भारतीय टीम को बिलकुल नहीं खेलना चाहिए। मुझे लगता है कि भारत जहां भी खेलेगा, हमेशा ही जीतेगा। यह मैच तो बिलकुल भी नहीं खेलना चाहिए। मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि भारत यह मैच नहीं खेलेगा, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा और नया विकसित भारत घर में घुसेगा और मारेगा।
केदार जाधव की तरह सोशल मीडिया पर भी काफी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो भारत से मैच नहीं खेलने की मांग कर रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। शायद अंतिम समय पर कोई फैसला लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications