Asia Cup 2025: सबसे घटिया फील्डिंग में टॉप पर भारत, किस टीम ने छोड़े कितने कैच? लिस्ट में पाकिस्तान ने चौंकाया
Asia Cup 2025: बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने सैफ हसन का कैच कई बार टपकाया। फील्डिंग में भारतीय टीम इस इवेंट में अब तक फिसड्डी रही है। कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बार-बार कैच छोड़ने का काम किया है।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कई कैच छोड़े हैं। खराब फील्डिंग वाली टीमों की लिस्ट में भारत का नाम टॉप पर आ गया है। अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली भारतीय टीम का खराब फील्डिंग की लिस्ट में टॉप पर आना शर्मनाक है।

जहां टॉप पर भारतीय टीम है, तो दूसरी तरफ सबसे कम कैच छोड़ने वाली टीम का नाम यूएई है। भारत के बाद दूसरा स्थान हांगकांग चीन और तीसरा स्थान बांग्लादेश का आता है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि पाकिस्तान का नाम इस लिस्ट में टॉप 5 में भी नहीं है।
टीम इंडिया ने कितने कैच छोड़े
भारतीय टीम ने अब तक कुल 12 कैच छोड़े हैं, अन्य किसी टीम का प्रदर्शन इतना खराब नहीं रहा है। भारत के वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, कुलदीप यादव जैसे कुछ खिलाड़ी हैं, जिनकी फील्डिंग में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। बाउंड्री से इन प्लेयर्स का थ्रो भी ठीक से नहीं पहुंच पाता है। जब तक तीन से चार फील्डरों में सुधार नहीं होगा, तो कैच ऐसे ही ड्रॉप होते रहेंगे।
हांगकांग की टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में इतना अनुभव नहीं रखती है। इस टीम ने 11 कैच छोड़े हैं और बांग्लादेश की टीम ने भी 8 बार हाथ में आया मौका गंवाने का काम किया है। बांग्लादेश के बाद श्रीलंका का नाम आता है, श्रीलंकाई टीम ने 6 कैच टपकाए हैं।
सबसे कम कैच टपकाने वाली टीमें
अंत में अफगानिस्तान, ओमान, पाकिस्तान, यूएई आदि टीमों का नाम आता है। इन टीमों ने क्रमशः 4, 4, 3 और 2 कैच छोड़े हैं। दुनिया की नंबर एक टीम भारत से फील्डिंग में इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद तो किसी ने नहीं की होगी। देखना होगा कि आने वाले दो मैचों में भारतीय टीम की फील्डिंग का स्तर कैसा रहेगा।
एशिया कप 2025 - छोड़े गए कैच
भारत - 12
हांगकांग, चीन - 11
बांग्लादेश - 8
श्रीलंका - 6
अफगानिस्तान - 4
ओमान - 4
पाकिस्तान - 3
यूएई - 2












Click it and Unblock the Notifications