Asia Cup 2025: भारतीय मैचों के दौरान एड दिखाना हुआ महंगा, 10 सेकेंड के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये

Asia Cup 2025 Ad Rates: एशिया कप 2025 के विज्ञापन दरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। खासकर भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर कंपनियों में भारी उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट के भारत से जुड़े मुकाबलों में टीवी विज्ञापन दरें 14 लाख से 16 लाख प्रति 10 सेकंड तक पहुंच गई हैं। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

किसने खरीदे मीडिया राइट्स? (Asia Cup 2025 Ad Rates)

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के पास 2031 तक एशिया कप के मीडिया राइट्स हैं। कंपनी ने विज्ञापन पैकेजों की कीमत में बड़ा इजाफा किया है। टीवी पर को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सरशिप पैकेज की कीमत 18 करोड़ रखी गई है, जबकि एसोसिएट स्पॉन्सरशिप के लिए ₹13 करोड़ तय किए गए हैं। स्पॉट-बाय पैकेज, जिसमें भारत और अन्य टीमों के मैच शामिल हैं, उसकी दर 16 लाख प्रति 10 सेकंड है, जिसका कुल खर्च लगभग 4.48 करोड़ तक जाता है।

Asia Cup 1

भारत के मैचों पर रहेगी नजरें

सोनी लिव (Sony LIV) पर भी दरें आसमान छू रही हैं। को-प्रेजेंटिंग और हाइलाइट्स पार्टनर पैकेज की कीमत 30 करोड़ है, जबकि को-पावर्ड-बाय पैकेज के लिए 18 करोड़ चुकाने होंगे। खास बात यह है कि डिजिटल ऐड्स में 30% स्लॉट सिर्फ भारत के मैचों के लिए रिजर्व हैं। ऐसे में भारत के मुकाबलों के दौरान विज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए कंपनियों को अधिक पैसे चुकाने होंगे।

कब-कब होंगे भारत के मुकाबले

टीम इंडिया 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा। तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अबू धाबी में खेला जाएगा। फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होगा। एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें 19 मैच खेलेंगी। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+