सुनील गावस्कर ने दी चेतावनी, Asia Cup में भारत-पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम से डरने को कहा

Sunil Gavaskar: भारतीय टीम एशिया कप में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार है। टीम इंडिया का बेंगलुरु में कैम्प चल रहा है। पिछली बार दोनों टीमों के बीच एशिया कप में टी20 फ़ॉर्मेट में मुकाबला देखने को मिला था। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता था।

सुनील गावस्कर का कहना है कि सभी भारत और पाकिस्तान के मैच के एबात कर रहे हैं लेकिन हमें श्रीलंकाई टीम के खतरे को नहीं भूलना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि श्रीलंकाई टीम ने टी20 में एशिया कप जीता था और इस समय डिफेंडिंग चैम्पियन है।

sunil gavaskar

एक इवेंट के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा कि एशिया कप में हम भारत और पाकिस्तान के बीच स्पर्धा की बात कर रहे हैं। यह मत भूलो कि श्रीलंका भी है। वे भी एशिया कप जीतते रहे हैं। इन तीन टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी ख़ास है।

केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वह एशिया कप के दो मैचों से बाहर हो गए हैं, टीम इंडिया अगर सुपर 4 में जाती है, तो केएल राहुल श्रीलंका जाएँगे। गावस्कर ने कहा है कि टीम के सभी खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज करना काफी अहम है।

गावस्कर ने कहा कि हर खिलाड़ी अपनी बॉडी को बेस्ट तरीके से समझता है। फिजियोथेरेपिस्ट को भी मालूम होता है। खिलाड़ी को भी निगल के बारे में पता रहता है। खिलाड़ी को आराम देना जरूरी होता है। अगर आप उसे ऐसी स्थिति में 3-4 दिनों का रेस्ट नहीं देने से चोट ज्यादा बढ़ जाती है।

गौरतलब है कि केएल राहुल को दो मैचों में बाहर बैठना पड़ेगा। 2 सितम्बर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले से राहुल बाहर रहेंगे। देखना होगा कि बतौर कीपर ईशान किशन को लाया जाएगा या बैकअप में मौजूद संजू सैमसन को जगह मिलेगी। हालांकि सैमसन को टीम में शामिल करने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+