Asia Cup 2023: भारतीय पेस अटैक में कितना दम, एशिया कप से पहले सौरव गांगुली ने किया बड़ा दावा

Asia Cup 2023 Sourav Ganguly: एशिया कप के लिए चयनित किए गए भारतीय टीम से अधिकतर फैंस खुश हैं। कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स में भी एशिया कप के लिए इस टीम को बेस्ट टीम घोषित किया है। अजीत अगरकर की अगुआई में चयनकर्ताओं ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने टीम को लेकर मिक्स रिएक्शन दिए। कुछ लोगों ने इस टीम पर खुशी जताई तो वहीं कुछ ऐसे भी थे, जिन्हें कुछ खिलाड़ियों का टीम में होना पसंद नहीं आया।

सौरव गांगुली ने कही दिल की बात: एशिया कप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को लेकर सौरव गांगुली ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सौरव गांगुली से पहले रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज टीम को लेकर अपनी राय दे चुके हैं। सौरव गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए एशिया कप के लिए जिन खिलाड़ियों को चुना गया है, वह वर्ल्ड कप जीतने की भी काबिलियत रखते हैं।

Asia Cup 2023 1

गेंदबाजी अटैक को बताया बेस्ट: सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की गेंदबाजी अटैक को बेस्ट बताया। उन्होंने कहा कि एशिया कप के लिए इससे बेहतर पेस अटैक नहीं हो सकती थी। गांगुली के मुताबिक शमी, बुमराह और सिराज की तिकड़ी किसी भी टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं। आपको इससे बेहतर तेज गेंदबाजी आक्रमण नहीं मिल सकता है। इसके साथ ही कुलदीप यादव के रूप में टीम के पास फिरकी गेंदबाज भी मौजूद है।

बुमराह की वापसी से मिली ताकत: भारतीय तेज गेंदबाजी को जसप्रीत बुमराह के वापस आने से बड़ी ताकत मिली है। बुमराह शुरुआती और अंत के ओवर्स में काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। बुमराह मौजूदा समय में आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+