PAK vs SL: पाकिस्तान की हार के लिए कौन जिम्मेदार? शाहिद अफरीदी ने बता दी टीम की सबसे बड़ी गलती
Shahid Afridi Slams Babar Azam: नेपाल और बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराने के बाद पाकिस्तान एशिया कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार टीम मानी जा रही थी। सुपरफोर का अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तान को बचे हुए दो मुकाबलों में से एक में जीत हासिल करनी थी। लेकिन पहले भारत और फिर श्रीलंका के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
श्रीलंका ने जीता मैच: टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 42 ओवर में 253 रन बनाने थे। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 91 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। असालंका ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। समरविक्रमा ने भी 48 रन बेहतरीन पारी खेली। इन तीन बल्लेबाजों के दम पर श्रीलंका ने आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया।

शाहिद अफरीदी ने बताई हार की वजह: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस हार के बाद सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या पाकिस्तान ने ये बड़ी चूक कर दी? हम बल्लेबाजी क्रम में बेहतर विकल्प चुन सकते थे। आप लोग क्या सोचते हो? मेरी राय में स्थिति के हिसाब से ये सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम नहीं था। शाहीद अफरीदी के इस बात से कई पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस सहमत नजर आ रहे हैं।
कप्तान बाबर आजम निशाने पर: वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तान टीम की निराशाजनक प्रदर्शन से फैंस बेहद निराश हैं। श्रीलंका के खिलाफ बाबर आजम ने कुछ ऐसे फैसले लिए जिनकी जमकर आलोचना हो रही है। शादाब खान से बाबर ने पूरे ओवर कराए। जबकि मोहम्मद नवाज और जमान खान जो कि लगातार बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे, उनसे बेहद कम ओवर कराया। बाबर की इस गलती को हार की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications