PAK vs SL: पाकिस्तान को मिली हार तो रोने लगे जमान खान, बाबर आजम के भी आंखों में आंसू

Zaman Khan crying after lost match: एशिया कप के सुपरफोर राउंड में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका अब भारत के खिलाफ 17 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मैच खेलने वाली है। एशिया कप के इतिहास में कभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच नहीं खेला गया है। इस साल पाकिस्तान के पास श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत से भिड़ने का मौका था।

जमान खान की बेहतरीन गेंदबाजी: पाकिस्तान की तरफ से वनडे में डेब्यू करने वाले जमान खान ने आखिरी के कुछ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान की टीम को लगभग मैच में वापस ला दिया था। श्रीलंका की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे। जमान खान ने शुरुआती चार गेंद में सिर्फ दो रन दिए और एक रन आउट भी किया। मैच पर पूरी तरह से पाकिस्तान का कंट्रोल दिख रहा था।

Zaman Khan 1

अंतिम दो गेंदों ने छीना मैच: जमान खान के ओवर की पांचवी गेंद पर चरिथ असालंका के बल्ले का बाहरी किनारा लग गया और गेंद सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई। इसके बाद श्रीलंका को अंतिम गेंद पर जीत के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे। चरिथ असालंका ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए दो रन बटोरे और श्रीलंका को फाइनल में पहुंचाने का काम किया। इस जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैगान पर जश्न मनाया।

रोने लगे जमान खान: मैच के बाद जहां श्रीलंकाई खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तो वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी बेहद मायूस नजर आए। आखिरी गेंद पर मिली हार के साथ ही जमाव खान मैदान पर रोने लगे। इसके बाद शाहीन अफरीदी उनके पास आकर उन्हें संभालते नजर आए। सोशल मीडिया पर जमान खान और शाहीद अफरीदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के इस हार के बाद टीम के कप्तान बाबर आजम पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+