Asia Cup 2023: एशिया कप जीतेगा भारत, कप्तान रोहित शर्मा खत्म करेंगे ट्रॉफी का इंतजार!
Asia Cup 2023 Rohit Sharma: 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। एशिया कप के इतिहास में पहली बार यह टूर्नामेंट दो देशों में खेला जाएगा। पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय टीम एशिया कप के अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाली है। एशिया कप का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपास के बीच 30 अगस्त को खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान की टक्कर: एशिया कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम की कोशिश एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की होगी। पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को होने वाले मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपना पूरा दमखम दिखाने मैदान पर उतरने वाले हैं।

पिछली बार श्रीलंका ने जीता मैच: एशिया कप में पिछली बार श्रीलंका की टीम ने एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच साल 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसे श्रीलंका की टीम जीतने में सफल रही थी। भारतीय टीम फाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर सकी थी। ऐसे में इस साल सबकी नजरें भारतीय टीम पर है। भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप जीतना चाहेंगे।
एशिया कप जीतेगा भारत: एशिया कप से ठीक पहले एक मीडिया कर्मी ने रोहित शर्मा से सवाल किया कि सर हम एशिया कप की ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं। इस पर रोहित ने कहा कि एशिया कप जीतेंगे। एशिया कप शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान ने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह इस साल भारत को यह ट्रॉफी दिलाने का काम करेंगे। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications