Asia Cup 2023: दिग्गजों ने किया एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान! राहुल-अय्यर को नहीं मिली जगह
Asia Cup 2023, 15-member squad: इस साल भारत में वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है, लेकिन इससे पहले भारत को एशिया कप में अपना दमखम दिखाना होगा। एशिया कप की मेजबानी साल पाकिस्तान के पास है लेकिन भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। एशिया कप के इतिहास में पहली बार इसका आयोजन एक नहीं बल्कि दो देशों में किया जाएगा।
20 अगस्त को टीम का ऐलान: एशिया कप के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत 20 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा करने वाली है। स्टार स्पोर्ट्स पर पूर्व दिग्गजों ने एशिया कप को लेकर संभावित भारतीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को जगह नहीं दी गई है।

दिग्गजों ने भारतीय टीम का किया ऐलान: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री, संदीप पाटिल और एमएसके प्रसाद ने एशिया कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम की घोषना की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा को तीनों ही दिग्गज ने नंबर चार के लिए टीम में शामिल किया है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को इन तीनों ही दिग्गज ने टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
एशिया कप के लिए भारत की संभावित टीम: रवि शास्त्री, संदीप पाटिल और एमएसके प्रसाद ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का चयन किया। जिसके मुताबिक टीम में शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications