PAK vs SL: रिजवान ने खेली बेहतरीन पारी, पाकिस्तान ने बनाये 252 रन

Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ सुपर चार के मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बारिश के कारण 42 ओवर के मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 252 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए रिजवान ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली।

टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बाबर आजम खेलने के लिए क्रीज पर आए। उन्होंने अब्दुल्लाह शफीक के साथ मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की।

rizwan

बाबर आज़म अच्छे टच में लग रहे थे लेकिन 29 के निजी स्कोर पर चलते बने। शफीक ने अच्छी बल्लेबाजी की और मौका मिलने पर बड़े शॉट भी खेले। वह 52 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद हारिस और नवाज खास नहीं कर पाए और जल्दी आउट होकर चले गए।

पाकिस्तानी पारी के 28वें ओवर में बारिश से खेल रोकना पड़ा और वापस मैच शुरू होने पर ओवर कम किये गए। मुकाबला 42 ओवर का कर दिया गया। इसमें 3 गेंदबाजों को 8-8 ओवर और दो गेंदबाजों को 9-9 ओवर डालने का अधिकार दिया गया।

बारिश के बाद रिजवान ने अपनी अच्छी बैटिंग जारी रखी और फिफ्टी जड़ी। उन्होंने इफ्तिखार के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी भी पूरी कर ली। इफ्तिखार ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 40 गेंदों का सामना कर 47 रन की पारी खेली।

रिजवान ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 73 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए। पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 252 का स्कोर हासिल कर लिया। श्रीलंकाई टीम के लिए माहीश तीक्ष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। प्रमोद मदुशन ने भी 2 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+