Asia Cup 2023: भारत-पाक की टक्कर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का क्या है कहना
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में होने वाली मैच का पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों देश साल 2012-13 से ही द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे हैं और अब केवल एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंटों में ही मुकाबला होता है।
जाहिर है इतने कम समय में जब दोनों टीमों को आमने-सामने देखा जाता तो प्रतिद्वंदता का क्रेज और बढ़ जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इस बहुप्रतीक्षित मैच और इसके लिए तैयारी के बारे में बात की।

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही एक प्रतिद्वंदिता रहा है। पूरी दुनिया इस मैच का अनुभव करती है और इसका आनंद लेती है। हम भी इसे बहुत इंजॉय करते हैं। मुझे लगता है कि क्रिकेट का स्तर बहुत अच्छा और प्रतिस्पर्धी होता है। फैंस भारत और पाकिस्तान के मैच को मिस करते हैं और दोनों टीमें हमेशा 100% देती हैं।"
आजम ने हाल ही में अफगानिस्तान की टीम को 3-0 से हराने में पाकिस्तान की अगुवाई की है, जिसके चलते पाक अब वनडे रैंकिंग में टॉप पर विराजमान है। भारत-पाक मैच बाबर और कोहली के बीच तुलना भी लेकर आते हैं।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: बाबर आजम से भारत को कितना खतरा? जानिए एशिया कप में कैसा रहा है रिकॉर्ड
भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बाबर और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली के बीच तुलना पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि दोनों बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। एक जाहिर है कि अपने खेल के चरम पर है लेकिन इस तरह के बड़े प्लेटफॉर्म पर आकर हम विराट कोहली को देखना चाहते हैं। प्रतियोगिता वनडे फॉर्मेट में है, जहां बाबर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications