Asia Cup 2023: बाबर आजम से भारत को कितना खतरा? जानिए एशिया कप में कैसा रहा है रिकॉर्ड
Asia Cup 2023, Babar Azam record: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय को 2 सितंबर को एशिया कप का अपना पहाल मुकाबला खेलना है। दोनों ही टीमों के लिए एशिया कप का यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है। भारत और पाकिस्तान दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप वनडे में साल 2019 में आमने-सामने आई थी।
बाबर आजम पर नजरें: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एशिया कप में अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे। बाबर आजम की सबसे बड़ी परीक्षा भारतीय टीम के खिलाफ ही होने वाली है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों के सामने बाबर के पास रन बनाने की चुनौती होगी। वहीं कुलदीप यादव भी अपनी फिरकी से बाबर आजम को मुश्किल में डालने का काम कर सकते हैं।

ऐसा है बाबर का रिकॉर्ड: एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ बाबर आजम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। बाबर आजम एशिया कप में अब तक भारत के खिलाफ दो वनडे और दो टी-20 मैच खेल चुके हैं। वनडे मैचों के दौरान भारत के खिलाफ बाबर आजम के बल्ले से सिर्फ 56 रन निकले हैं। इन दो मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रन का रहा है। ऐसे में बाबर आजम इस साल इस रिकॉर्ड को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
भारत का पलड़ा भारी: वनडे के बाद टी-20 एशिया कप में भी बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। एशिया कप में खेले गए दो -20 मैचों में बाबर आजम ने सिर्फ 26 रन बनाए हैं। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ निश्चित तौर पर भारत का पलड़ा भारी रहने वाला है। भारतीय गेंदबाज एक बार फिर बाबर आजम को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने की कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications