Asia Cup 2023: भज्जी ने दिया नजम सेठी को करारा जवाब तो बोले लोग- ' मार-मार के भरता बना दिया'

Asia Cup 2023, Pakistan Out: एशिया कप 2023 में पाकिस्तान की चुनौती समाप्त हो गई है। गुरुवार को सुपरफोर राउंड में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई और पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस हार के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आंखों में आंसू देखे गए तो वहीं पाकिस्तानी फैंस को भी करारा झटका लगा है। पाक के कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं।

 Asia Cup 2023

दरअसल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिताब की प्रबल दावेदार होने का दावा कर रही पाक टीम का प्रदर्शन भारत और श्रीलंका दोनों के खिलाफ ही काफी लचर रहा। टीम के खिलाड़ी फिटनेस को लेकर भी निशाने पर रहे तो वहीं बहुत सारे प्लेयर्स का प्रदर्शन औसत से काफी नीचे रहा है इसलिए अब पाक खिलाड़ी लोगों की आलोचना के शिकार हो रहे हैं।

'अपने लड़कों को तैयार करना होगा...'

पाकिस्तान के बाहर होने के बाद भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी हरभजन सिंह ने पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष नजीम सेठी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि 'मेरे पास नजम सेठी के लिए एक खास संदेश है।'

पता चल गया होगा कि कौन किससे डरता है?

उन्होंने कहा था कि 'टीम इंडिया पाकिस्तान की टीम से डरती है? तो शायद भारत-पाकिस्तान का मैच देखकर उन्हें अब पता चल गया होगा कि कौन किससे डरता है? उन्होंने भारतीय टीम का ये उम्दा प्रदर्शन जरूर देखा होगा कि किस तरह से भारत ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है, मेरे ख्याल से अब उन्हें अगले मैच के लिए अपने लड़कों को तैयार करना होगा।'

नजम सेठी को लेकर लोग मजे ले रहे हैं

आपको बता दें कि हरभजन उर्फ भज्जी ने तो अपना गु्स्सा जाहिर कर दिया लेकिन उनके इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर नजम सेठी को लेकर लोग मजे ले रहे हैं और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

'मार-मार के भरता बना दिया है...'

एक यूजर ने लिखा- 'बहुत बकवास करता है पाकिस्तान'। तो एक ने लिखा कि ' मुंह कम बल्ला चलाएं तो फायदा मिलेगा'। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि - 'टीम इंडिया ने मार-मार के भरता बना दिया है अब 14 अक्टूबर की बारी।' दरअसल वनडे विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा , जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा।

क्या कहा था नजीम सेठी ने?

दरअसल एशिया कप के कई मैच बारिश की वजह से काफी बाधित रहे, बरसात के ही कारण इंडो-पाक का मुकाबला भी रिजर्व डे पर खेला गया। जिसके कारण मैच वैन्यू को शिफ्ट करने की बात उठी थी, लेकिन खिलाड़ियों के तैयार ना होने के कारण सारे मैच वापस कोलंबों में ही शिफ्ट कर दिए गए थे।

क्या भारत पाकिस्तान से खेलने और हारने से डरता है?'

जिस पर नजीम सेठी ने ट्वीट किया था कि - 'बीसीसीआई/एसीसी ने पहले पीसीबी को बोला कि बरसात की वजह से भारत-पाक मैच को कोलंबो से हंबनटोटा में शिफ्ट किया है लेकिन एक घंटे के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया तो क्या भारत पाकिस्तान से खेलने और हारने से डरता है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+