Asia Cup 2023: कोलम्बो के मैचों को शिफ्ट करने की योजना फ़िलहाल नहीं, जानें जय शाह ने क्या कहा

Asia Cup 2023: श्रीलंका में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एशिया कप में सुपर 4 के मैचों को हम्बनटोटा में शिफ्ट करने की खबरें आ रही थी लेकिन उस फैसले पर फ़िलहाल रोक लग गई है। एशियन क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने मैचों को लेकर स्थिति साफ़ की है।

एसीसी की ताजा जानकारी के अनुसार कोलम्बो लेग को ही आयोजित कराने का निर्णय हुआ है। संभावनाएं तलाशी जा रही है कि कोलम्बो में निर्धारित मैचों का आयोजन हो। श्रीलंका की राजधानी में हो रही बारिश के कारण मैचों को शिफ्ट कराने की मांग थी लेकिन अब वहां मौसम में सुधार हो रहा है।

jay shah

जय शाह ने एक बयान देते हुए कहा है कि एशिया कप के वेन्यू निर्धारण की प्रक्रिया में खेल के व्यापक हितों और खिलाड़ियों की भलाई का ध्यान रखना प्राथमिकता में था। एक संतुलन बनाने का लक्ष्य था। यह सुनिश्चित किया गया कि वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को एक प्रतिस्पर्धी और सफल टूर्नामेंट मिले। शाह ने अपनी प्रतिक्रिया में हम्बनटोटा में मैच शिफ्ट करने के सवाल पर जवाब नहीं दिया।

पीसीबी के पूर्व हेड नजम सेठी ने लगातार हमले करते हुए कहा है कि मैंने एशियन क्रिकेट काउंसिल को भारत और पाकिस्तान का मैच यूएई में आयोजित कराने का सुझाव दिया था। भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश से धुलने के बाद सेठी ने यह बयान दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि एशिया कप को लेकर राजनीति की गई है। सेठी ने कहा कि पिछले साल यूएई में एशिया कप खेला गया था, उस समय तो किसी ने गर्मी के बारे में नहीं कहा।

इसे लेकर शाह ने कहा है कि वह एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। इसकी तुलना 100 ओवर के गेम के साथ नहीं की जा सकती है। एसीसी सदस्यों से इस पर फीडबैक लिया गया, तब ज्यादातर सदस्यों ने यूएई में सितम्बर में खेलने के बारे में चिंता व्यक्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+