Asia Cup 2023 Final, IND vs SL: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका का फाइनल मैच?
Asia Cup Final, IND vs SL: एशिया कप 2023 का खिताबी मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका के बीच 17 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा, जबकि दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और दासुन शनाका, टॉस के लिए आधा घंटा पहले यानी ढाई बजे मैदान पर उतरेंगे।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो ये उनका वनडे एशिया कप में 10वीं बार फाइनल मुकाबला होगा। एशिया कप में भारत ने अब तक सात बार खिताब जीता है। टूर्नामेंट में भारत ने आठ बार श्रीलंका के खिलाफ और एक बार बांग्लादेश की टीम के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में एशिया कप का फाइनल खेला है।

टीम इंडिया अब रविवार यानी 17 सितंबर को टूर्नामेंट के फाइनल में 9वीं बार श्रीलंका से भिड़ेगी। इस दौरान श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में भारत की नजर आठवीं बार ट्रॉफी जीतने पर रहेगी। फाइनल में जीत चाहे जिस भी टीम की हो लेकिन दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका फाइनल कब होगा?
एशिया कप 2023 फाइनल में भारत बनाम श्रीलंका (IND vs SL) का फाइनल मैच रविवार (17 सितंबर) को होगा।
एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मैच कितने बजे से होगा?
एशिया कप 2023 में भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
एशिया कप के फाइनल में भारत बनाम श्रीलंका का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका का फाइनल कहां देखें
भारत और श्रीलंका के फाइनल मैच का लाइव टेलिकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा फैंस IND vs SL एशिया कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
क्या एशिया कप फाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे है?
अगर मैच 17 सितंबर को खराब मौसम के कारण पूरा नहीं हुआ तो रिजर्व डे लागू हो जाएगा, जिसमें इस मुकाबले को पूरा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications