IND vs BAN: शाकिब अल हसन की धाकड़ पारी, बांग्लादेश ने भारत को दिया 266 का लक्ष्य
India vs Bangladesh: भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में खेलते हुए बांग्लादेश ने चुनौतीपूर्ण स्कोर हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 265 रनों का स्कोर खड़ा किया। शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस फैसले को सही साबित कर दिया। उन्होंने लिटन दास को बिना खाता खोले बोल्ड कर चलता किया। उनके बाद दूसरे ओपनर तंजिद हसन शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

मामला यहीं नहीं रुका और अनामुल हक भी आउट हो गए। वह 4 के निजी स्कोर पर शार्दुल ठाकुर का शिकार बन गए। मेहदी हसन को अक्षर पटेल ने आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। इस समय टीम का कुल स्कोर 59 रन था। इसके बाद एक बड़ी भागीदारी हुई।
चार विकेट गिरने के बाद शाकिब अल हसन और तोहिद हृदोय ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों का जमकर सामना किया। शाकिब और तोहिद के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई। शतक के करीब जाकर शाकिब अल हसन 80 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद तोहिद हृदोय भी 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
अनम में नसुम अहमद और मेहदी हसन ने अच्छी बैटिंग का प्रदर्शन किया। दोनों ने क्रमशः 44 और 29 रनों की पारियां खेली। तंजीम हसन 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 265 का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। मोहम्मद शमी को 2 विकेट मिले।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
बांग्लादेश की टीम की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास (विकेटकीपर), तंज़ीद हसन, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications