पाकिस्तान के छक्के छुड़ाएंगे KL Rahul, न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा दावा

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris) ने भारतीय स्टाइलिश ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली, 24 अगस्त: न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris) ने भारतीय स्टाइलिश ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। स्कॉट का ऐसा मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में राहुल टीम इंडिया के सबसे बड़े स्टार साबित होंगे। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में केएल राहुल ने लगभग ढाई महीने के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी।

Asia Cup 2022: Shahid Afridi की बड़ी भविष्यवाणी.. भारत बनाम पाकिस्तान में ये टीम जीतेगी मैच

28 अगस्त को होगा आमना-सामना

28 अगस्त को होगा आमना-सामना

एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत रविवार 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगी। दोनों देशों के बीच से महा मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस हाईवोल्टेज मुकाबले का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या बोले स्टायरिस?

क्या बोले स्टायरिस?

स्कॉट स्टायरिस का ऐसा कहना है कि पाक टीम से शाहीन शाह अफरीदी के बाहर होने का फायदा केएल राहुल को मिलेगा। स्पोर्ट्स 18 को दिए अपने बयान में कीवी दिग्गज ने कहा, ''केएल राहुल को लेकर मुझे कोई चिंता नहीं है। मुझे चिंता होती अगर वह 5-10 गेंदों का सामना करके आ रहे होते, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने पिछली पारी में (जिम्बाब्वे के खिलाफ) 46 गेंदों का सामना किया। इसका मतलब है कि उन्होंने क्रीज पर समय बिताया और इसका मतलब है कि आगामी समय में वह और समय बिताएंगे, जो कि नेट्स में बिताये गए समय से अधिक अहम होगा।''

अफरीदी के ना होने का मिलेगा फायदा

अफरीदी के ना होने का मिलेगा फायदा

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने आगे कहा, ''इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ जाने के लिए तैयार होंगे। शाहीन अफरीदी नहीं है, हम जानते हैं कि वह चोटिल हैं, जिस तरह से वह स्टंप पर हमला करते हैं, उसी तरह आप केएल राहुल को आउट करते हैं। LBW और बोल्ड। तथ्य यह है कि उस कमजोरी को उजागर करने वाला मुख्य आदमी नहीं है। मुझे लगता है कि केएल को अभी भी स्टार बनने का मौका मिला है।''

पाक के खिलाफ किया था निराश

पाक के खिलाफ किया था निराश

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय फैंस को खासा निराश किया था। राहुल 8 गेंदों में 3 रन बनाकर अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। हालांकि, इस बार उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। चोटिल होने से पहले आईपीएल-15 में वह जोस बटलर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।

राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बतौर कप्तान 15 पारियों में 51.33 की औसत और 135.38 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 616 रन बनाए थे। टूर्नामेंट में केएल ने 2 शतक और 4 अर्धशतक ठोके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+