Asia Cup 2022: Shahid Afridi की बड़ी भविष्यवाणी.. भारत बनाम पाकिस्तान में ये टीम जीतेगी मैच

घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला भी नजदीक आ रहा है।

नई दिल्ली, 24 अगस्त: घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला भी नजदीक आ रहा है। कहने को तो एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रही है, लेकिन दुनियाभर के फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ 28 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं। रविवार, 28 अगस्त को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच साल का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

अफरीदी ने बताया कौन जीतेगा मैच

अफरीदी ने बताया कौन जीतेगा मैच

हाल ही में शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक Q & A सेशन किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने पूछा कि भारत और पाकिस्तान में कौन सी टीम सबसे ज्यादा मजबूत है और कौन सी टीम मुकाबला जीतेगी?

इस पर पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने अपना जवाब देते हुए कहा, ''ये इस बात पर निर्भर करता है कि कौन कम से कम गलतियां करेगा।''

क्या कहते हैं आंकड़े

क्या कहते हैं आंकड़े

अफरीदी के मुताबिक, जो टीम कम गलतियां करेगी, मैच का परिणाम उनके ही हक में जाएगा। हालांकि, हेड टु हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान ने एशिया कप के इतिहास में पिछले 8 साल में भारत को एक भी मैच नहीं हराया है। आखिरी बार पाक ने भारत को 2014 में मात दी थी। दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 8 और पाकिस्तान ने 5 में जीत का स्वाद चखा। एक मैच का रिजल्ट नहीं आ सका था।

वर्ल्ड कप में जीता था पाक

वर्ल्ड कप में जीता था पाक

पिछले साल दुबई के मैदान पर ही भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया था। जहां पाक टीम ने 29 सालों में पहली बार वर्ल्ड कप के किसी भी फॉर्मेट में भारत को धूल चटाई थी। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 151/7 का स्कोर बनाया था और 152 रन के टारगेट को बाबर आजम की कप्तानी वाली पाक टीम ने 18वें ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया था। पाकिस्तान एशिया कप में भारत के खिलाफ उस जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगा।

कैसी है दोनों टीमें

कैसी है दोनों टीमें

टीम इंडिया:रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर और मोहम्मद हसनैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+