IND VS PAK: हार के बाद क्यों बोले कोहली-'मुझे लगा मेरा करियर खत्म हो गया'
Asia Cup 2022:IND VS PAK: एशिया कप 2022 के Super 4 मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराकर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया। पिछले मैच में भारत के जीत के जो हीरो थे, वो ही कल के मैच में जीरो साबित हुए हालांकि रोमांच और मस्ती से भरे इस मैच में दोनों टीमों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया लेकिन भारत की कुछ गलतियां पाकिस्तान के लिए वरदान साबित हुई और उसने इंडिया को एशिया कप में पहली बार हराकर एक नया इतिहास लिख दिया।
Recommended Video

पाकिस्तान ने भारत को हराया
हालांकि भारत ने कल शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 182 रनों का मुश्किल स्कोर दिया था लेकिन पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की शानदार पारी की बदौलत पाक कल का ये मैच जीत गया।

भारत ने की गलतियां और वो हार गया
लेकिन इस मैच में भारत के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने भी शानदार पारी खेली और मैदान में वो अपने उसी पुराने अंदाज में दिखाई दिए, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों पर 60 रन बनाए , जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल है, हालांकि उनका योगदान काम नहीं आया और भारत मैच हार गया।

कोहली ने किया अर्शदीप सिंह का बचाव
मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाली बात कही। दरअसल इस प्रेशर से भरे मैच में युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक कैच छोड़ दिया, जो कि भारत की हार की प्रमुख वजह बना।

'मुझे भी लगा था कि मेरा करियर खत्म'
जब इस बारे में कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह अभी युवा है, प्रेशर से भरे मैच में ऐसा हो जाता है, वो भी धीरे-धीरे इन चीजों के बारे में सीख जाएंगे। जैसे मैं सीख गया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था कि उन्हें लगा था कि 'अब बस, अब करियर खत्म। कोहली ने कहा कि लाइफ में उतार-चढ़ाव आते हैं। मेरे साथ भी हुआ था।'

'अफरीदी की गेंद पर बहुत खराब शॉर्ट मारा था'
उन्होंने कहा कि 'ये बात तब की है, जब मैंने पहली बार चैंपियन ट्रॉफी खेला था, पाकिस्तान के खिलाफ मैच था तो मैंने शाहिद अफरीदी की गेंद पर बहुत खराब शॉर्ट मारा था, मैं उसके बाद इतना परेशान हो गया था कि मुझे लगने लगा था कि अब मुझे कभी मौका नहीं मिलेगा, मेरा करियर खत्म।'

एशिया कप में चल रहा है कोहली का बल्ला
आपको बता दें कि एशिया कप से पहले कोहली का खराब फार्म चर्चा का विषय था। वो लंबे वक्त से एक शतक के लिए तरस रहे हैं लेकिन एशिया कप में उनकी शानदार वापसी हुई है।

फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह ने छोड़ा कैच
मालूम हो कि टीम इंडिया के फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह ने रवि बिश्नोई की बॉल पर आसिफ अली का बेहद आसान कैच छोड़ दिया, जो कि इंडिया की हार की प्रमुख वजहों में से एक रहा। कैच छूटने के बाद आसिफ अली ने अगले ओवर में छक्का और चौका जड़ा था और भारत को बता दिया कि वो कितनी बड़ी गलती कर बैठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications