Asia Cup 2022: लाइव टीवी पर एंकर ने लिए संजय मांजरेकर के मजे, कहा-हर कोई जडेजा नहीं होता

एशिया कप 2022 में दूसरे मैच में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ है। भारत ने इस मैच को 5 विकेट जीतकर पाकिस्तान से विश्वकप 2021 में मिली हार का बदला ले लिया।

नई दिल्ली, 31 अगस्त: एशिया कप 2022 में दूसरे मैच में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ है। भारत ने इस मैच को 5 विकेट जीतकर पाकिस्तान से विश्वकप 2021 में मिली हार का बदला ले लिया। इस मुकाबले में स्लो ओवर रेट का दोनों ही टीमों को खामियाजा भुगतना पड़ा। दोनों ही टीमों को डेथ ओवर्स में बाउंड्री पर एक फील्डर कम रखना पड़ा, जिसके चलते आखिरी के ओवर्स में तेजी से रन बने और अंत में भारत ने जीत दर्ज की।

क्या है नियम

क्या है नियम

आईसीसी के नियम के मुताबिक यदि टीमें तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं फेंक पाती हैं तो वह जितने मिनट लेट होती हैं डेथ ओवर्स में उतने ही ओवर एक खिलाड़ी बाउंड्री पर कम मिलता है। इस नियम का नुकसान आखिरी ओवर्स में गेंदबाजों और फील्डिंग टीम को उठाना पड़ता है। IND vs PAK मैच में भी दोनों ही टीमों ने तय समय में अपने ओवर नहीं किए। ऐसे में भारत को 19वें और 20वें ओवर में एक फील्डर 30 गज के दायरे में तैनात करना पड़ा। वहीं पाकिस्तान को अंतिम 3 ओवर में 1 फील्डर 30 गज के दायरे में खड़ा करना पड़ा। ऐसे में बल्लेबाजों को लंबे-लंबे शॉट लगाने का लाइसेंस मिल गया।

स्कॉट ने कही ये बात

स्कॉट ने कही ये बात

मंगलवार को एशिया कप 2022 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले से पहले कमेंट्री बॉक्स में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिश और एंकर मयंती लैंगर के बीच चर्चा हो रही थी। इसी बातचीत के दौरान स्कॉट ने कहा, 'हमने देखा है कि कई सारे स्पिनर डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करना पसंद नहीं करते हैं। दिग्गज स्पिनर राशिद खान जैसे गेंदबाज भी यह पसंद नहीं करते हैं।'

मयंती ने लिए मजे

मयंती ने लिए मजे

उन्होंने कहा, 'अब यदि आपके पास बाउंड्री पर एक फील्डर कम होता है तो आपको अपनी पूरी रणनीति तुरंत बदलनी होती है। ऐसे में टीम को दोनों तरफ फील्डर लगाने की बजाए एक तरफ ही बाउंड्री की सुरक्षा करनी होगी। ऐसे में टीमों ने अपने स्पिनर्स से पहले और जल्दी बॉलिंग कराने की नीति अपनाई है।'इस पर संजय ने कहा कि आप अपने ओवर जल्दी खत्म कर लीजिए। मांजरेकर के जवाब पर एंकर मंयती ने उनके मजे ले लिए और कहा कि हर कोई रवींद्र जडेजा नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+