शाहीन अफरीदी ने विराट की फॉर्म में वापसी के लिए की दुआ, देखने लायक था विराट का रिएक्शन; VIDEO

एशिया कप 2022 का आगाज भले ही 27 अगस्त से हो रहा हो पर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को 28 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है।

नई दिल्ली, 26 अगस्त: एशिया कप 2022 का आगाज भले ही 27 अगस्त से हो रहा हो पर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को 28 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस दोनों दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होंगी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों देशों के अलावा विश्व क्रिकेट की भी इस महामुकाबले पर नजर रहेगी। भारत और पाकिस्तान ने इस हाई वोल्टेज मैच के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

पीसीबी ने शेयर किया वीडियो

पीसीबी ने शेयर किया वीडियो

इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर से विराट कोहली और चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। 27 सेकंड के इस वीडियो में सुना जा सकता है कि विराट शाहीन से उनका हाल-चाल पूछते हैं। इस पर शाहीन कहते हैं अभी बेहतर हूं इंशाल्लाह। विराट पूछते हैं क्या हुआ तो वह बताते हैं घुटने की चोट है। इस पर कोहली पूछते हैं टियर हो गया, शाहीन जवाब देते हैं एसीएल। कोहली पूछते हैं कैसे तो तेज गेंदबाज बताते हैं विश्वकप में, आपके लिए दुआ कर रहे हैं वापस फॉर्म में आएं। इस पर विराट काफी खुश नजर आते हैं और धन्यवाद भी देते हैं। पाक गेंदबाज कहते हैं कि फॉर्म में देखना चाहते हैं आपको इस पर पूर्व भारतीय कप्तान कहते हैं धन्यवाद, अपना ध्यान रखना फिर मिलते हैं।

बाबर से मिले थे विराट

बाबर से मिले थे विराट

इस वीडियो के साथ कैप्शन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिखा है, सस्पेंस पूरा हुआ। सुनिए विराट कोहली और शाहीन शाह अफरीदी के बीच क्या बातचीत हुई थी। विराट ने इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से भी मुलाकात की थी। इस मीटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। विराट के अलावा भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी शाहीन से मिलकर उनका हाल जाना।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
  • पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+