IND vs PAK: हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन के मुरीद हुए रोहित शर्मा, मैच के बाद बांधे तारीफों के पुल

एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।

नई दिल्ली, 29 अगस्त: एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में भारत ने 148 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। भारत की ओर से शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी पांड्या की जमकर तारीफ की।

विश्वास था हम जीतेंगे

विश्वास था हम जीतेंगे

मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जब हमने आधा लक्ष्य हासिल कर लिया हम यह जानते थे कि हम किसी भी स्थिति में जीत सकते हैं। हमें विश्वास था और जब विश्वास आपके साथ होता है तो चीजें संभव हो जाती हैं। यह बस उन को स्पष्ट करने के बारे में है ताकि वह अपनी भूमिकाएं अच्छे से निभा सकें। यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण था लेकिन हमारे लिए यह एक सामान्य जीत की तरह ही है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने पिछले एक साल में काफी लंबा सफर तय किया है और खुद को अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से ढाल लिया है।

पांड्या दबाव महसूस नहीं करते

पांड्या दबाव महसूस नहीं करते

जबसे हार्दिक ने वापसी की है वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जब वह टीम का हिस्सा नहीं थे तब उन्होंने अपना समय यह पता करने में लगाया कि फिटनेस के लिए क्या जरूरी है। अब वह आसानी से 140 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाज की क्वालिटी को हम सभी जानते ही हैं, उनकी वापसी के बाद से इसमें और निखार आया है। अब वह पहले से ज्यादा शांत हैं और इस बारे में आश्वस्त हैं कि उन्हें बल्ले और गेंद से क्या करना है। अब वह तेज गेंदबाजी कर सकते हैं। आज उनके खेल में यह चीज नजर भी आई। वह अब अच्छा कर रहे हैं। 10 रन प्रति ओवर की स्थिति में भी उन्होंने दबाव महसूस नहीं किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
  • पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+