IND vs PAK: पाकिस्तान की पारी 147 रन पर सिमटी, भुवनेश्वर ने झटके चार विकेट
एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
नई दिल्ली, 28 अगस्त: एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। नसीम शाह ने पाकिस्तान की ओर से अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने अब तक 13 टेस्ट में 33 और 3 वनडे में 10 विकेट चटकाए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 148 रनों की दरकार है।

रिजवान ने बनाए 43 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 15 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान बाबर आजम 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठे ओवर की आखिरी गेंद पर फखर जमान का विकेट गिरा। उन्होंने 6 गेंदों पर 10 रन बनाए। 13वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। इफ्तिखार अहमद 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने 43, खुशदिल शाह ने 02 रन, मोहम्मद नवाज ने 1, शादाब खान ने 10, नसीम शाह ने 0, शाहनवाज दहानी ने 16 और आसिफ अली ने 9 रन बनाए। हारिस रऊफ 13 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 26 रन देकर 4, हार्दिक पांड्या ने 25 रन देकर 3, अर्शदीप सिंह ने 2 और आवेश खान ने 1 विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications