IND vs PAK: पाकिस्तान टीम की फिटनेस पर भड़का पूर्व खिलाड़ी, कहा- इन्हें देसी मुर्गियों के टीके लगवाओ
भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2022 में दूसरी बार भिड़ंत हो रही है। यह सुपर-4 में दोनों ही टीमों का पहला मुकाबला है।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2022 में दूसरी बार भिड़ंत हो रही है। यह सुपर-4 में दोनों ही टीमों का पहला मुकाबला है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें चोट से जूझ रही हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी चोटिल होने के कारण आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज खिलाड़ियों के खराब फिटनेस को लेकर मैनेजमेंट पर भड़क गए।

फिटनेस पर कही ये बात
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने के कारण हफीज का पारा चढ़ गया। इस दौरान उनका दिया हुआ एक बयान अब काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हफीज ने एक पाकिस्तानी चैनल पर खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कहा, पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस को सही करने के लिए उन्हें देसी मुर्गियों के टीके लगाने चाहिए। एक टीवी शो पर हफीज ने कहा, 'मैं टीम मैनेजमेंट से अपील करना चाहूंगा कि खिलाड़ियों ने देसी मुर्गियों के यखनियों के टीके लगवाएं। दो-दो मैच खेलकर ये खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। जिन्हें लेकर कहा जाता है कि यह खिलाड़ी तैयार हैं लेकिन इंटरनेशनल मैच में आते ही दो मैचों के बाद उनकी फिटनेस खराब हो जाता है।'

मैनेजमेंट को गंभीर होना होगा
हफीज ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस पर कहा, 'टीम को मैनेजमेंट को फिटनेस को लेकर गंभीर होकर सोचना चाहिए। यह कोई मजाक चीज नहीं हैं। खिलाड़ी महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले चोटिल हो जा रहे हैं, जिसका सीधा असर पूरे टीम पर पड़ता है। एशिया कप 2022 शुरू होने से पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वहीं नसीम शाह को क्रैम्प दिखे थे। भारतीय टीम भी चोट की समस्या से जूझ रही है। रवींद्र जडेजा घुटने में इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

ये खिलाड़ी हैं चोटिल
एशिया कप 2022 से पहले भारत और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटले तो पाक पेसर शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद टूर्नामेंट के दौरान भी दोनों टीमें चोट से जूझ रही हैं। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने में चोट के चलते एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर आवेश खान वायरल फीवर के कारण आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी साइड स्ट्रेन के चलते आज के मैच से बाहर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications