जबदस्त मेहनत का इनाम मिला, हार्दिक पांड्या ने हासिल की करियर की बेस्ट T20I रैंकिंग
नई दिल्ली, 31 अगस्त: एशिया कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने आईसीसी की T20 रैंकिंग्स में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अभी तक भारत और अफगानिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की है और इन दोनों टीमों के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रैंकिंग में ऊंची छलांग मिली है। यह भारत के हार्दिक पांड्या है जो ऑलराउंडर की भूमिका को नए सिरे से अंजाम दे रहे हैं और उन्होंने अपने करियर की बेस्ट ऑलराउंडर आईसीसी T20 रैंकिंग हासिल की है।

हरफनमौला क्षमता का प्रदर्शन
हार्दिक ने अपनी हरफनमौला क्षमता का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ बखूबी किया और गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी छा गए। हार्दिक ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद केवल 17 गेंदों पर 33 रनों की नाबाद मैच विजेता पारी भी खेली थी। इसके चलते हार्दिक आईसीसी T20 ऑलराउंडर की लिस्ट में पांचवे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने आठ स्थानों की छलांग लगाई है हार्दिक को पाकिस्तान के खिलाफ अकेले दम पर मैच जिताने का यह अच्छा इनाम मिला है।

कुछ महीनों में की गई जबरदस्त मेहनत भी दिख रही है
इस रैंकिंग में हार्दिक पंड्या की पिछले कुछ महीनों में की गई जबरदस्त मेहनत भी दिख रही है क्योंकि वह चोट से वापसी कर रहे थे फिर इंडियन प्रीमियर लीग में बेहतरीन कप्तानी की और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उसी असर को छोड़ने में कामयाब रहे। हार्दिक पांड्या इस समय पांचवें स्थान पर है लेकिन वे जल्द ही टॉप 3 या 2 में पहुंच जाएंगे। फिलहाल में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, बांग्लादेश के शाकिबुल हसन, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और इंग्लैंड के मोईन अली जैसे खिलाड़ियों से पीछे हैं।

राशिद खान को भी मिला फायदा
दूसरी और अफगानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान भी तीन विकेट लेने के साथ 708 अंक जुटा चुके हैं और गेंदबाजों की रैंकिंग में 2 स्थानों की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। राशिद खान T20 के अघोषित नंबर 1 बॉलर माने जाते हैं लेकिन अभी उनको 792 अंकों के साथ नंबर 1 पर मौजूद जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ने में कुछ मेहनत करनी होगी। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी हैं जो 716 अंकों के साथ मौजूद है।

टॉप-10 में सूर्यकुमार यादव एकमात्र भारतीय बल्लेबाज
राशिद खान के अलावा मुजीब उर रहमान ने भी तीन विकेट चटकाए थे और उनको टॉप टेन में जगह मिल चुकी है। वे भी एक स्पिनर हैं और उन्होंने 660 अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया है।
वही बल्लेबाजी की बात करें तो यहां पर टॉप टेन में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। भारत के विराट कोहली टॉप टेन में नहीं है तो पाकिस्तान के बाबर आजम 810 अंकों के साथ नंबर एक पर मौजूद है। नंबर दो पर 796 अंकों के साथ मोहम्मद रिजवान हैं और 792 अंकों के साथ सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर है। वे इस लिस्ट में टॉप टेन में मौजूद एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।












Click it and Unblock the Notifications