IND vs PAK: 'दिनेश कार्तिक एक हीरो हैं और आपने...', टीम से बाहर होने पर फूटा फैंस का गुस्सा
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरफोर के मुकाबले में भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। इस मैच में दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है।
नई दिल्ली, 4 सितंबर। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरफोर के मुकाबले में भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। इस मैच में दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। दिनेश कार्तिक की जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है। दिनेश कार्तिक पहले दो मुकाबलो में टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस मैच से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
पाकिस्तान के खिलाफ दिनेश कार्तिक को टीम में जगह नहीं मिलने से फैंस दुखी हैं। वह लगातार ट्विटर के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। दिनेश कार्तिक के पास इंटरनेशनल करियर का लंबा अनुभव है और ऐसे अहम मुकाबले में उन्हें नजरअंदाज करना फैंस को पंसद नहीं आ रहा। वह लगातर टीम इंडिया के टीम चयन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
कार्तिक को बाहर बिठाना बड़ी गलती
कुछ फैंस का कहना है कि अनुभवी बल्लेबाज को इस तरह बाहर बिठाना गलती है। वहीं एक फैन ने लिखा कि दिनेश कार्तिक एक हीरो हैं और आपने उन्हें ही बाहर कर दिया। टीम प्रबंधन का यह फैसला भारत की मुश्किलें बढ़ा सकती है। भारत को सुपरफोर में होने वाले अपने तीन मुकाबलों में से कम से कम दो मुकाबले जीतने होंगे। भारत अगर पाकिस्तान को आज हरा देती है तो फाइनल में पहुंचने की टीम की उम्मीदें बढ़ जाएगी। भारत ने एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था।
यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications