164 मीटर का छक्का जड़कर इस खिलाड़ी ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी और अफरीदी भी नहीं कर पाए बराबरी
world longest 164-metre six: आईपीएल 2026 में छक्कों की बारिश हो रही है। वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, यशस्वी जयसवाल और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा बल्लेबाज लगातार अपने बल्ले से छाप छोड़ने का काम कर रहे हैं। क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड जैसे पावर-हिटर्स जब छक्का मारते हैं तो गेंद अक्सर 100-110 मीटर दूर जाकर गिरती है। लेकिन सबसे लंबा छक्का रिकॉर्ड मारने का रिकॉर्ड एक ऐसे बल्लेबाज के नाम हैं जिसकी पहचान से अधिकतर फैंस अनजान हैं।
किसने लगाया है दुनिया का सबसे लंबा छक्का (world longest 164-metre six)
क्रिकेट का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड आज से सवा सौ साल पहले ही बन गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि दुनिया का सबसे लंबा छक्का (164 मीटर) एक ऐसे खिलाड़ी ने जड़ा था, जिसने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का काम किया। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर साल 1899 में एक ऐसा शॉट लगा, जिसने इतिहास रच दिया।

164 मीटर का लंबा छक्का जड़ रचा इतिहास
मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की ओर से खेलते हुए अल्बर्ट ट्रॉट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 164 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। यह शॉट इतना शक्तिशाली था कि गेंद लॉर्ड्स स्टेडियम के मुख्य पवेलियन की छत को पार करते हुए बाहर चली गई थी। आज 127 साल बाद भी कोई आधुनिक बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंच सका है।
शाहीद अफरीदी ने जड़ा था 158 मीटर का लंबा छक्का
आज के दौर में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में अफरीदी ने 158 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का जड़ा था। हालांकि, आईसीसी के कुछ मानकों के कारण इसकी दूरी को लेकर अक्सर बहस होती है, लेकिन फैंस के लिए यह आज भी आधुनिक युग का सबसे बड़ा सिक्स है।
युवी-धोनी ने किया था कमाल
भारतीय बल्लेबाजों में युवराज सिंह के नाम 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 मीटर लंबा छक्का दर्ज है। खास बात यह थी कि युवराज ने ब्रेट ली की 150 किमी/घंटा की रफ्तार वाली गेंद को केवल अपनी कलाई के सहारे फ्लिक किया था और गेंद दर्शकों के बीच काफी दूर जाकर गिरी थी।
जबकि महेन्द्र सिंह धोनी अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं। 2011-12 की सीबी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने एडिलेड ओवल में 112 मीटर का छक्का जड़ा था। एडिलेड की बाउंड्री दुनिया में सबसे बड़ी मानी जाती है, लेकिन धोनी के लॉन्ग-ऑफ शॉट ने इसे आसानी से पार कर लिया था।















Click it and Unblock the Notifications