Shah Rukh Khan ने खरीदी नई Cadillac Escalade, किंग खान के गैरेज में मौजूद है करोड़ों की ये 'स्पेशल' गाड़ियां

Shah Rukh Khan Cars: शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल के भी सबसे बड़े प्रतीकों में गिने जाते हैं। फिल्मों में अपनी रोमांटिक इमेज से करोड़ों दिल जीतने वाले शाहरुख खान असल जिंदगी में भी बेहद शाही अंदाज में रहते हैं। मुंबई स्थित उनका आलीशान बंगला मन्नत जितना मशहूर है, उतना ही चर्चा में रहता है उनका लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन।

शाहरुख खान की महंगी और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियां
किंग खान को महंगी और हाई-परफॉर्मेंस कारों का खास शौक है। उनके गैरेज में ऐसी-ऐसी गाड़ियां मौजूद हैं जिनकी कीमत सुनकर आम इंसान हैरान रह जाए। रोल्स-रॉयस से लेकर बेंटले और बीएमडब्ल्यू तक, शाहरुख खान के कार कलेक्शन में दुनिया की कई लग्जरी कंपनियों की शानदार गाड़ियां शामिल हैं।

Shah Rukh Khan Cars

मुंबई की सड़कों पर दौड़ी शाहरुख खान की नई SUV

शाहरुख खान एक बार फिर अपनी नई लग्जरी कार को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में मुंबई की सड़कों पर शाहरुख खान की नई, शानदार और महंगी SUV को देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी नई कार की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल होने लगीं।

Shah Rukh Khan की मैनेजर Pooja Dadlani ने खरीदे 3 लग्जरी अपार्टमेंट, मिलती है कितनी सैलरी? जानें कुल संपत्ति
Shah Rukh Khan की मैनेजर Pooja Dadlani ने खरीदे 3 लग्जरी अपार्टमेंट, मिलती है कितनी सैलरी? जानें कुल संपत्ति

शाहरुख खान ने ली नई लग्जीरियस कार

-शाहरुख खान की नई कार Cadillac Escalade है, जो अमेरिका की सबसे पॉपुलर और आलीशान फुल-साइज लग्जरी SUV मानी जाती है। आपको बता दें कि कैडिलैक कंपनी भारत में अपनी गाड़ियां नहीं बेचती, इसलिए इस कार को प्राइवेट तरीके से विदेश से इम्पोर्ट कराया गया है।

-इस दमदार SUV में 6.2 लीटर V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 420 हॉर्सपावर से चलता है। भारत में भारी इम्पोर्ट टैक्स और कस्टम ड्यूटी की वजह से इसकी कीमत लगभग 3.5 करोड़ से 4 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है।

-फीचर्स की बात करें तो इसमें 38 इंच का कवर्ड OLED डिस्प्ले, प्रीमियम साउंड सिस्टम, रेफ्रिजरेटर और वेंटिलेटेड मसाज सीटें जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं। भारत में ये SUV बहुत कम लोगों के पास देखने को मिलती है।

शाहरुख खान के पास हैं ये स्पेशल लग्जीरियस गाड़ियां-

Rolls-Royce Cullinan Black Badge

-Rolls-Royce Cullinan Black Badge शाहरुख खान के सबसे चर्चित कारों में से एक है। ये सुपर लग्जरी SUV अपनी प्रीमियम डिजाइन और शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत भारत में करीब 10 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। ब्लैक बैज एडिशन को रोल्स-रॉयस का सबसे दमदार और स्पोर्टी मॉडल माना जाता है। कई बार शाहरुख खान को इस कार में मन्नत से बाहर निकलते देखा गया है।

Bentley Continental GT

Bentley Continental GT भी शाहरुख खान के गैरेज की सबसे शानदार कारों में शामिल है। ये कार अपनी स्पोर्टी लुक और हाई स्पीड परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। ये कार उन सितारों की पसंद मानी जाती है जो लग्जरी के साथ परफॉर्मेंस भी चाहते हैं और शाहरुख खान की पर्सनैलिटी पर ये कार पूरी तरह फिट बैठती है।

BMW i8

BMW i8 शाहरुख खान की सबसे यूनिक कारों में से एक मानी जाती है। इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इसे बेहद खास बनाती है। ये कार बॉलीवुड सितारों के बीच भी काफी पॉपुलर रही है। BMW i8 की कीमत भारत में लगभग 2.5 करोड़ रुपये के आसपास रही थी। इसकी स्टाइलिश डोर डिजाइन और एयरोडायनामिक बॉडी लोगों का ध्यान तुरंत खींच लेती है।

Mercedes-Benz S-Class Guard

सुपरस्टार होने के कारण शाहरुख खान की सुरक्षा भी बेहद खास रहती है। उनके पास Mercedes-Benz S-Class Guard जैसी बुलेटप्रूफ लग्जरी कार भी मौजूद है। ये कार वीआईपी सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होती है और दुनिया के बड़े बिजनेसमैन व हाई-प्रोफाइल लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमत कई करोड़ रुपये में बताई जाती है।

Range Rover Sport

Range Rover Sport भी शाहरुख खान के कलेक्शन का अहम हिस्सा है। ये SUV अपने कम्फर्ट, रोड प्रेजेंस और शानदार इंटीरियर के लिए जानी जाती है। अक्सर शाहरुख खान और उनका परिवार इसी तरह की लग्जरी SUVs में स्पॉट होते रहते हैं। लंबी यात्राओं और शहर के सफर के लिए ये कार बॉलीवुड सितारों की पसंद मानी जाती है।

Hyundai

बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख खान का Hyundai Motor Company के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वह कई सालों से हुंडई के ब्रांड एंबेसडर हैं और कंपनी की कई कारों का प्रचार कर चुके हैं। हालांकि उनके निजी कार कलेक्शन में सुपर लग्जरी गाड़ियां ज्यादा हैं लेकिन हुंडई के साथ उनकी पार्टनरशिप भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी चर्चित रही है।

फिल्मों जितना शानदार है शाहरुख का कार कलेक्शन

-शाहरुख खान का कार कलेक्शन सिर्फ महंगी गाड़ियों का जमावड़ा नहीं बल्कि उनकी पर्सनैलिटी और स्टारडम का भी प्रतीक है। हर कार उनकी लाइफस्टाइल, क्लास और लग्जरी के प्रति पसंद को दिखाती है।

-आज भी जब किंग खान अपनी किसी नई कार के साथ नजर आते हैं, तो सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में वायरल हो जाते हैं। यही वजह है कि फैंस सिर्फ उनकी फिल्मों ही नहीं बल्कि उनके शाही अंदाज के भी दीवाने हैं।

शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

शाहरुख खान आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फैंस उनकी मच अवेटेड फिल्म 'किंग' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी फिल्म में अभिषेक बच्चन ने विलेन का किरदार निभाया है। ये फिल्म आगामी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+