Asia Cup 2022: पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर छाई मिस्ट्री गर्ल, फैंस बोले- इसके लिए देखा पूरा मैच
एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया।
नई दिल्ली, 13 सितंबर: एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई मे खेले गए निर्णायक मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने 23 रन से फाइनल जीतकर छठी बार एशिया का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के दौरान का एक वीडिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि उन्होंने इसी वजह से पूरा फाइनल मैच देख।
Recommended Video

वायरल हो रहा रिएक्शन
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में एक मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है। यह गर्ल श्रीलंका की समर्थक लग रही है। जब श्रीलंका के 40 रन पर तीन विकेट गिरे तो मिस्ट्री गर्ल का रिएक्शन काफी वायरल हुआ। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि उन्होंने पूरा फाइनल मैच इसी वजह से देखा। हालांकि, यह लड़की कौन है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। शुरुआती झटकों के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की। भानुक राजपक्षे की नाबाद 71 रन की पारी की बदौलत श्रीलंका ने एक अच्छा लक्ष्य पाकिस्तान को दिया
फाइनल मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस गोल्डन डक का शिकार हुए। युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। पथुम निसानका 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर कैच आउट हुए। छठे ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। दनुष्का गुणाथिलका 1 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद धनंजया डी सिल्वा ने 28, कप्तान दासुन शनाका ने 2 और वनिन्दु हसरंगा ने 36 रन बनाए। भानुका राजपक्षे 71 और चमिका करुणारत्ने 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में पाकिस्तान की टीम 147 रन पर ही सिमट गई। मोहम्मद रिजवान (55) और इफ्तिखार अहमद (32) के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications