'यह सब दोगलापन है,' अश्विन ने बेन स्टोक्स को जमकर धोया, जडेजा को ड्रॉ ऑफ़र करने वाले मामले पर निकाली हेकड़ी
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के अंतिम दिन बेन स्टोक्स ने मैच ड्रॉ कराने के लिए जडेजा से हाथ मिलाने का कहा था लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने मना किया था। जडेजा ने शतक बनाने के बाद ही ड्रॉ का ऑफ़र स्वीकार किया। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर का भी शतक बनावा दिया।
इस मामले में अब अश्विन ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बेन स्टोक्स को जमकर लताड़ लगाई है। अश्विन ने बेन स्टोक्स की धज्जियां उड़ाई है। अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए उन्होंने बेन स्टोक्स के इस ऑफ़र को दोगलापन कहा है। अश्विन के अनुसार एक कप्तान यह फैसला नहीं ले सकता कि कितनी देर बैटिंग करनी है और कब ड्रॉ स्वीकार करना है।

IND vs ENG: स्टोक्स को लगाई लताड़
अश्विन ने कहा कि ये तो साफ़ तौर पर दोहरे मापदंड हैं। तुम्हें खुद गुस्सा आता है तो अपने खिलाड़ियों से उलझ सकते हो, गेंद पर मुक्का मार सकते हो। सब कुछ कर सकते हो। लेकिन जब कोई खिलाड़ी हाथ मिलाकर सिर्फ इतना कहता है कि 'मैं परेशान हूं, तुम शतक मत बनाओ, तुम भी उदास हो जाओ,' तो ये कहां की समझदारी है? तुम ये जताते हो कि अगर मैं खुश नहीं हूं, तो कोई और भी खुश न हो।
पूर्व ऑफ़ स्पिनर ने आगे कहा कि उस खिलाड़ी (जडेजा) ने सुबह से कड़ी मेहनत की है। उसने जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू होगार्ड, डैरेन गफ, एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे गेंदबाज़ों का सामना किया है। हर किसी की गेंद झेली है। क्या अब वो शतक छोड़ दे सिर्फ इसलिए कि किसी और का मूड खराब है? अश्विन ने रिटायर हुए कुछ इंग्लिश गेंदबाजों का नाम ताना मारने के लिए लिया था।
IND vs ENG: अश्विन को आया गुस्सा
अश्विन ने कहा कि तुम जडेजा से पूछ रहे थे कि क्या अब हैरी ब्रूक के खिलाफ शतक मारोगे? तुम एंड्रू फ्लिंटॉफ को लेकर आ जाओ या हार्मिसन को ले आओ। वो उनके सामने भी मारेगा। तुम हैरी ब्रूक को गेंदबाजी करने के लिए लाए, तो उसमें हमारी गलती नहीं है। तुम्हारी गलती है। अश्विन ने तो यहां तक कहा कि अगर मैं होता, तो पूरे एक घंटे तक बैटिंग करता। ये खिलाड़ी शतक के हकदार थे और टेस्ट रन हैं, वे निश्चित रूप से इन रनों को बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications