अश्विन ने ICC टेस्ट टीम ऑफ़ द ईयर में जगह बनाकर रचा इतिहास, जानें टीम में कितने भारतीय शामिल

ICC Test Team of the year: वनडे और टी20 के बाद अब आईसीसी ने टेस्ट टीम ऑफ़ द ईयर का भी ऐलान कर दिया है। आईसीसी टेस्ट टीम में भारतीय टीम से दो खिलाड़ियों को चुना गया है। भारतीय टीम से किसी भी बल्लेबाज को टीम में जगह नहीं मिल पाई है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के कप्तान पैट कमिंस को आईसीसी की टीम में कप्तान बनाया गया है। इस टीम में पांच कंगारू खिलाड़ियों को जगह मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम से कमिंस के अलावा ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी को भी आईसीसी की टीम में शामिल किया गया है।

ashwin

ख्वाजा ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में तीन शतकीय पारियां खेली। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ख्वाजा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था। ख्वाजा लगातार दूसरे साल टेस्ट टीम ऑफ़ द ईयर में शामिल किये गये हैं। भारतीय टीम से रविचंद्रन अश्विन को टीम में जगह मिली है। उनके अलावा दूसरे भारतीय रविन्द्र जडेजा हैं।

अश्विन टेस्ट रैंकिंग में नम्बर एक खिलाड़ी हैं। लगातार तीन वर्षों से अश्विन को टेस्ट टीम में शामिल किया जा रहा है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड से जो रूट और स्टुअर्ट ब्रॉड को आईसीसी की टीम में जगह मिली है। श्रीलंका से करुणारत्ने का नाम भी इसमें है लेकिन पाकिस्तान से एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। आईसीसी की तीनों टीमों में पाकिस्तान से एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है।

आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ़ द ईयर
उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, केन विलियमसन, जो रूट, ट्रैविस हेड, रवींद्र जडेजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, मिशेल स्टार्क, स्टुअर्ट ब्रॉड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+