Ashes 2023: बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को बचाया तो रूट को आया गुस्सा, बोले रात 10 बजे तक खेलेंगे

Ashes 2023: एशेज सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच बारिश से काफी प्रभावित रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल स्थिति में है लेकिन उनको बारिश ने बचा लिया। पांचवें दिन का पहला सेशन भी बारिश की भेंट चढ़ गया। मैनचेस्टर में यह मुकाबला खेला जा रहा है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का मानना है कि जो ओवर बारिश की वजह से बर्बाद हुए हैं, उनको कवर करने के लिए मैच का समय बढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि रात 10 बजे तक मुकाबला खेला जाना चाहिए। इंग्लैंड ने टेस्ट मैच शाम 6 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होते हैं।

joe root

रूट का कहना है कि इंग्लैंड में अंधेरा नहीं होता है। रात 10 बजे तक सब ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि ओवर पूरे होने तक क्यों नहीं खेल सकते हैं? उन्होंने कहा कि समय को छोड़कर ओवर पूरे करने पर ध्यान होना चाहिए। ओवरों से पहले खेल समाप्त नहीं किया जाना चाहिए।

रूट का कहना है कि ओवर पूरे नहीं होने को लेकर काफी बातें हुई हैं। गेम को ज्यादा लम्बा लेकर जाने के लिए अन्य अवसरों के बारे में सोचना चाहिए। टेस्ट में हर मौके के बारे में ध्यान देना चाहिए। एजबेस्टन में हम काफी खराब परिस्थितियों में खेले थे लेकिन यही टेस्ट क्रिकेट है। आपको इस तरह के कंडीशंस में निरन्तरता दिखानी चाहिए।

गौरतलब है कि मैनचेस्टर टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के पास जीत दर्ज करने का शानदार मौका था। ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से 61 रन पीछे थी लेकिन कई बार आई बारिश ने मामला खराब कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन बारिश ने हारने से बचा लिया।

पांचवें दिन के खेल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पहले सेशन का खेल फिर से बारिश की वजह से धुल गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बार फिर से राहत मिल गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और इंग्लैंड के पास बराबरी का एक शानदार मौका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+