Ashes 2023: मार्नस लाबुशेन की चोट पर बड़ा अपडेट, कोच ने बताया क्या है समस्या
Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर ली थी लेकिन एक खिलाड़ी को चोट भी लग गई थी। स्टार खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को गेंद लगी थी। यह गेंद उनकी बाहं में लग गई थी, इसके बाद उनके खेलने की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया के कोच ने उनकी स्थिति के बारे में जानकारी दी है।
ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच माइकल डी वेनुटो ने कहा है कि लगने के बाद भी लाबुशेन लगातार बल्लेबाजी करते चले गए थे। अगर वह ठीक नहीं होते, तो मैदान छोड़कर चले आते। उंगली पर भी उनको लगी थी। खून बहने लगा था लेकिन मैं समझता हूं कि वह अब ठीक हैं।

स्मिथ और लाबुशेन को अभ्यास में नहीं आने को कहा गया था और इसके पीछे माइकल ने कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को कुछ दिनों की छुट्टी मिली है। दोनों खिलाड़ी रह नहीं पाए इसलिए अभ्यास में आ गए और हमने भी उनका यह रवैया पसंद करते हुए स्वागत किया।
गौरतलब है कि लाबुशेन और स्मिथ की जोड़ी खतरनाक मानी जाती है। दोनों ने ही पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए शानदार काम किया है। हालांकि एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में लाबुशेन का बल्ला नहीं चल पाया लेकिन उनको कम नहीं आँका जा सकता है।
गौरतलब है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दिन के आखिरी सेशन में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मैच में 2 विकेट से जीत मिली थी। इंग्लैंड सीरीज में पीछे रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications