एशेज में ब्रॉड का माइंड गेम, लाबुशेन को गिल्लियों की अदला-बदली से आउट कराया- VIDEO वायरल
Ashes 2023: एशेज क्रिकेट 2023 अपने पूरे चरम पर है जहां इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के साथ जबरदस्त टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है। पूरी सीरीज के दौरान मजेदार घटनाक्रम देखने के लिए जिन्होंने क्रिकेट को आगे बढ़ाया है।
एशेज के 5वें टेस्ट के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक जबरदस्त माइंड गेम का परिचय दिया, जिसका वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी।

इंग्लैंड के केनिंग्टन ओवल ओवल में जारी पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए। ऐसे में उन्हें आस्ट्रेलिया को जल्द आउट करने की सख्त जरूरत थी। स्टुअर्ट ब्रॉड ने इसके लिए गजब का माइंड गेम खेला और मार्नश लाबुशेन का विकेट हासिल करने में उनका बड़ा अहम योगदान माना जा सकता है।
लाबुशेन दुनिया के आला टेस्ट बल्लेबाज हैं और ब्रॉड ने उनके सामने विकेटों की गिल्लियों की अदला बदली की। इस पर लाबुशेन भी हंसे बिना नहीं रह सके। सभी को लगा कि ऐसा करने से भला क्या जादू होगा लेकिन अगली ही गेंद पर लाबुशेन विकेट के पीछे आउट हो गए।
मार्क वुड की गेंद पर स्लिप में जो रूट ने उनका कैच लिया और लाबुशेन का चेहरा देखने लायक था। उन्होंने अंपायर से अपने आउट होने के बाद खीज भी निकाली। लाबुशेन इतने निराश हुए, कि आउट होने के बाद उनको समझ में आ गया कि उनके साथ जो माइंड गेम खेला गया था, उसने उनका ध्यान भटका दिया और वे अपना विकेट गंवा बैठे।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने जो किया है वह नियम नहीं है पर खेल भावना पर फिर से सवाल उठ रहे हैं। इस जुगाड़ की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इंग्लैंड के द्वारा अपने ट्विटर पेज पर भी की गई है। वीडियो में गेंदबाज को इत्मीनान के साथ गिल्लियों की पोजीशन बदलते हुए देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs WI: कौन जीतेगा बारबाडोस का दूसरा वनडे मुकाबला? ये हैं फेंटेसी टीम के सितारे
लाबुशेन मामले को बहुत हल्के में लेते हैं, फिर ख्वाजा की ओर देखकर हंसते भी हैं। लेकिन विकेट लेने के बाद अंतिम हंसी स्टुअर्ट ब्रॉड के हिस्से में मिलती है। इंग्लैंड क्रिकेट ने वीडियो शेयर किया है जिसको यहां देख सकते हैं- वीडियो पर ताली बजाने के साथ हंसने की इमोजी पोस्ट की गई है।
मजे की बात यह है कि ब्रॉड ने लाबुशेन के आउट होने के बाद नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े उस्मान ख्वाजा के साथ इसका जश्न भी मनाया। वह ख्वाजा के पास जश्न मनाते हुए अपनी टीम के साथियों से मिलने चले गए। उन्होंने दिन की समाप्ति के बाद कहा कि जस्टिन लैंगर और नाथन लियोन को भी ऐसा करते देखा है। इसको ऑस्ट्रेलिया के हिसाब से किस्मत बदलना बोलते हैं।
कुल मिलाकर इस एशेज में यह एक और मजेदार वाकया हुआ है जो बहुत ही गुदगुदा रहा है और इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट की प्रतिदंद्ता को और ज्यादा तेज कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications