Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ लॉर्ड्स में हुई अभद्रता का सच सामने आया, नाथन लायन का खुलासा
Ashes 2023: एशेज सीरीज में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान हंगामा देखने को मिला था। फैन्स के अलावा एमसीसी के सदस्यों का बर्ताव भी अजीब था। लॉर्ड्स में बने लॉन्ग रूम में उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के साथ कुछ लोग उलझ गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आरोप लगाया था कि ये एमसीसी के सदस्य थे।
इस मामले को लेकर अब ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया आई है। लायन ने बताया है कि लॉन्ग रूम में क्या हुआ था। दरअसल जॉनी बेयरस्टो को किये गए स्टम्पिंग के बाद यह घटनाक्रम सामने आया था।

ब्रैड हैडन के एक पॉडकास्ट में लायन ने कहा कि वहां कुछ अंग्रेज और ऑस्ट्रेलियाई थे। मैं अपनी बैशाखी के सहारे उनके बीच खड़ा होकर मामला शांत कराना चाहता था। जॉनी बेयरस्टो ने भी कुछ शब्द कहे थे। उस्मान ख्वाजा के साथ हुई अभद्रता को लेकर भी लायन ने बयान दिया।
लायन ने कहा कि एक उम्रदराज महिला मेरे पास आई थी। उसकी आँखों में आंसू थे। इस महिला ने मुझे कहा कि मैं वापस अपने घर जा रही हूँ और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के साथ जो कुछ भी हुआ है, इसके लिए माफ़ी मांगती हूं। उस महिला ने माफ़ी मांगी थी।
गौरतलब है कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो गेंद डेड होने से पहले क्रीज से बाहर निकल गए थे। इसके बाद एलेक्स कैरी ने उनको स्टंपिंग कर दिया था। तीसरे अम्पायरों ने नियमों के दायरे में किये गए इए एक्शन पर उनको आउट ही करार दिया।
इसके बाद लॉर्ड्स स्टेडिया में नारेबाजी होने लगी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को चीटर कहा जाने लगा। लंच के लिए लॉर्ड्स में बने लॉन्ग रूप से गुजर रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को काफी कुछ काहा गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उस्मान ख्वाजा और वॉर्नर को वहां खड़े लोगों ने कुछ बातें कही।












Click it and Unblock the Notifications