Ashes 2023: एक ही पारी से हैरी ब्रूक ने बनाया डबल रिकॉर्ड, इसे तोड़ पाना होगा काफी मुश्किल

Harry Brook: हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए आते ही रेड बॉल क्रिकेट में तहलका मचाया था। उन्होंने पाकिस्तान में धाकड़ प्रदर्शन किया था। ब्रूक ने सबसे लम्बे प्रारूप में लगातार रन जड़े हैं और एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में भी ऐसा देखने को मिला है। उन्होंने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में दोहरा रिकॉर्ड बनाया।

हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरे टेस्ट मैच में हराने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया था। कंगारुओं के खिलाफ दूसरी पारी में उनके बल्ले से धड़ाधड़ रन आए। वह 75 रनों की पारी खेलने में सफल रहे और क्रिस वोक्स के साथ अहम भागीदारी भी की।

harry brook

ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किये। वह सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस आंकड़े के लिए सबसे कम गेंदों का सामना किया। हालांकि सबसे कम मैचों का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है। ब्रूक ने इंग्लैंड के उन बल्लेबाजों में अपना नाम शामिल कराया, उन्होंने सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रनों का आंकड़ा प्राप्त किया।

सबसे कम गेंदों में 1000 टेस्ट रन

1058 गेंदों में हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
1140 गेंदों में कॉलिन डी ग्रैंडहोम (न्यूजीलैंड)
1167 गेंदों में टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
1168 गेंदों में बेन डकेट (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन

12 पारियां, हरबर्ट सटक्लिफ
16 पारियां, लेन हटन
17 पारियां, गैरी बैलेंस/हैरी ब्रूक
18 पारियां, वॉली हैमंड

हेडिंग्ले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम 6 विकेट 171 रनों पर गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन ब्रूक ने मोर्चा संभाल लिया। ब्रूक ने क्रिस वोक्स के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। टीम को जीत करीब ले जाकर ब्रूक 75 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

इंग्लैंड के लिए तीसरा टेस्ट मैच जीतना काफी जरूरी था। इस मुकाबले में हार के साथ इंग्लैंड सीरीज से भी हाथ धो बैठती। ऐसे में हैरी ब्रूक ने पूरी तरह मुश्किल स्थिति में टीम की जिम्मेदारी अपने कन्धों पर उठाई और एक शानदार जीत भी दिलाई। अब सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। अगले मैच में फिर से इंग्लैंड के लिए स्थिति करो या मरो वाली होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+