Ashes: स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 600 विकेट, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज

Stuart Broad Complete 600 Test Wickets: स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैनचेस्टर में चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए हैं। 37 वर्षीय तेज गेंदबाज को शुरुआती दिन के अंतिम सेशन में टेस्ट करियर के 166वें मुकाबले में इस उपलब्धि को हासिल किया। ब्रॉड पहली पारी में अब तक 2 विकेट ले चुके हैं।

इस मुकाम तक पहुंचने वाले पांचवें गेंदबाज बने स्टुअर्ट ब्रॉड
स्टुअर्ट ब्रॉड अपने साथी जेम्स एंडरसन (688) के बाद खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में 600 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए। ब्रॉड इस मुकाम तक पहुंचने वाले विश्व क्रिकेट के पांचवें गेंदबाज बन गए। ब्रॉड ने चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन 3 रन पर उस्मान ख्वाजा का विकेट लेकर अपना खाता खोला। गेंदबाज ने दिन के खेल के पहले घंटे में फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

stuart broad

टेस्ट क्रिकेट में किसके नाम हैं सबसे ज्यादा विकेट

  • मुथैया मुरलीधरन- 133 टेस्ट में 800 विकेट
  • शेन वार्न- 145 टेस्ट में 708
  • जेम्स एंडरसन- 182 टेस्ट में 688*
  • अनिल कुंबले- 132 टेस्ट में 619
  • स्टुअर्ट ब्रॉड - 166 टेस्ट में 600*

स्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ा इयान बॉथम का रिकॉर्ड
ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने का इयान बॉथम का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। हेड का विकेट इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों में उनका 149वां विकेट था। 28 जुलाई 2020 को ब्रॉड ने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन हासिल की गई, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण क्षण था।

600 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने ब्रॉड
हालांकि, ब्रॉड यहीं नहीं रुके। उन्होंने की अपनी शानदार गेंदबाजी को जारी रखा और हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए, इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले जेम्स एंडरसन के बाद वह दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। ब्रॉड की 600 विकेट तक की यात्रा उनके कौशल, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। दबाव में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता और महत्वपूर्ण विकेट लेने की उनकी क्षमता ने उन्हें वर्षों से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+