Ashes 2023: लगातार दो दिन बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को बचाया, मैच ड्रॉ होने से इंग्लैंड का टूटा सपना

Ashes 2023: मैनचेस्टर टेस्ट मैच में बारिश ने इंग्लैंड का सपना तोड़ दिया और मुकाबला ड्रॉ हो गया। पांचवें दिन लगातार बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया और अंततः इस मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। आज के दिन में एक भी गेंद का खेल संभव नहीं हो पाया। लगातार बारिश का खलल रहा।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 214 रन था। मिचेल मार्श 31 और कैमरन ग्रीन 3 रन बनाकर क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम 61 रनों से पीछे थी। इंग्लैंड के पास मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी करने का एक बेहतरीन मौका था लेकिन बारिश ने गेम बिगाड़ दिया।

england vs australia

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 317 रन बनाकर आउट हो गई थी। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श थे। दोनों की तरफ से इस मुकाबले में 51-51 रनों की पारियां देखने को मिली। इंग्लैंड की टीम के लिए क्रिस वोक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 5 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 189 रनों की बड़ी पारी खेली। उनके अलावा मोईन अली ने फिफ्टी जड़ी और जो रूट ने 84 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 61 रन बनाए। बेन स्टोक्स भी पीछे नहीं रहे और फिफ्टी जड़ी।

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने शानदार नाबाद 99 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 592 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया को इससे परेशानी होनी थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। मिचेल स्टार्क और ग्रीन को 2-2 विकेट मिले।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान अंतिम दोनों दिन बारिश का खलल देखने को मिला लेकिन मार्नस लाबुशेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 111 रन बनाए। पहली पारी में भी उनके बल्ले से फिफ्टी देखने को मिली थी। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 3 विकेट झटके। सीरीज में अंतिम मैच बचा है और ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+