Ashes 2023: इंग्लैंड की गेंदबाजी को लेकर भड़का पूर्व कप्तान, जमकर लगा डाली क्लास

Ashes 2023, ENG vs AUS: टेस्ट में इंग्लैंड टीम बैजबॉल क्रिकेट पर काफी ज्यादा जोर देती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में बैजबॉल के बाद भी इंग्लिश टीम को हार का सामना करना पड़ा था। एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उनकी तरह जवाब दिया। ऑस्ट्रेलिया ने भी बैजबॉल अंदाज में बैटिंग की।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 339 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। ट्रेविस हेड और वॉर्नर फिफ्टी जड़कर आउट हो गए लेकिन स्टीव स्मिथ क्रीज पर टिके रहे। इंग्लैंड को माइकल वॉन ने फटकार लगाई है।

ashes 2023

वॉन को इंग्लैंड की गेंदबाजी पसंद नहीं आई। स्टीव स्मिथ के खिलाफ गेंदबाजों की रणनीति उनको अच्छी नहीं लगी। वॉन के मुताबिक़ हल्की अप्रोच के साथ गेंदबाजी करने की वजह से स्टीव स्मिथ रन बनाते चले गए और पहले दिन के खेल में आउट भी नहीं हुए।

स्काई स्पोर्ट्स पर वॉन ने कहा आज का दिन ऑस्ट्रेलिया का था और इंग्लैंड की टीम तेज नहीं थी। औपचारिकता वाला दृष्टिकोण इंग्लैंड की तरफ से देखने को मिला। काफी हल्की अप्रोच देखने को मिली। वॉन ने यह भी कहा कि वॉर्नर को आउट करने के बाद स्मिथ को आउट कर सकते थे लेकिन इंग्लैंड ने खराब गेंदबाजी की।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया नहीं जीत पाती है और यह बात इंग्लिश खिलाड़ी जानते हैं। मैक्ग्रा के साथ यहाँ टीम जीत जाती थी लेकिन कई बड़े खिलाड़ियों के साथ आकर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं जीत पाई। वॉन ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में खतरा बताया।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच के पहले दिन 5 विकेट पर 339 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। डेविड वॉर्नर ने फिफ्टी जड़ी और बाद में ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में फिफ्टी जमाई। स्टीव स्मिथ स्टंप्स का समय होने तक 85 रनों के स्कोर पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+