Ashes 2023: स्मिथ ने रचा टेस्ट क्रिकेट में इतिहास, बनाया वो रिकॉर्ड जो अब तक कोई नहीं कर पाया

Ashes 2023, Steve Smith: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर दी। दूसरे दिन के पहले सेशन में खेलते हुए स्मिथ टिके रहे और शतक जड़ने में सफल रहे। स्मिथ ने इस शतक के साथ एक दिग्गज की बराबरी कर ली।

टेस्ट में स्मिथ का यह 32वां शतक है। वह इतिहास में सबसे तेज 32 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ (32) की बराबरी पर ली। इंग्लैंड में स्मिथ का आठवां शतक है और वह 2000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। स्मिथ ने 32 शतक 174 पारियों में बनाये हैं जो सबसे तेज है।

smith

मैजूदा फैब 4 में जो रूट के नाम 30 शतक है, उन्होंने 132 मैच खेले हैं। विलियमसन के नाम 94 टेस्ट मैचों में 28 शतकीय पारियां हैं। कोहली के नाम 109 मैचों में 28 शतक है। स्टीव स्मिथ इन सबमें आगे हैं और दिग्गजों में उनका नाम आता है। वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे करने में सफल रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में स्मिथ और स्टीव वॉ अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले नम्बर पर रिकी पोंटिंग हैं। रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों में 41 शतकीय पारियां खेली हैं। स्मिथ उनसे 9 शतक दूर हैं। स्मिथ के करियर में अभी काफी क्रिकेट बची है और आने वाले समय में वह पोंटिंग का कीर्तिमान भी तोड़ देंगे।

लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 5 विकेट पर 339 रन बनाये। स्मिथ 85 रन बनाकर नाबद थे। आज उनके बल्ले से शतक आने की उम्मीद थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+