Ashes 2023: एजबेस्टन में इंग्लैंड की अप्रत्याशित हार और ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत के 5 बड़े कारण
Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर एजबेस्टन टेस्ट मैच में मात दे दी है और एशेज सीरीज 2023 का पहला टेस्ट मैच काफी मसालेदार तरीके से समाप्त हुआ।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन का पहले सेशन बारिश से धुलने के बाद अंतिम दो सेशन में बेहतरीन लड़ाई की और 2 विकेट से एक करीबी जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की बड़ी सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया की इस फेमस जीत और अंग्रेजों की अप्रत्याशित हार का विश्लेषण करें तो पांच ऐसे फैक्टर नजर आते हैं, जिन्होंने इस मैच का भाग्य लिखने में अपनी भूमिका निभाई है-
पहली पारी की घोषणा में जल्दबाजी-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 78 ओवर में 393 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया, जबकि उनके 8 विकेट गिरे थे और जो रूट 118 व रॉबिंसन 17 रन बनाकर नॉट आउट थे। दोनों के बीच 43 रनों की साझेदारी हो चुकी थी, जो आगे और बढ़ सकती थी। लेकिन बेन स्टोक्स ने जल्दबाजी करते हुए पारी को घोषित करके सबको हैरान कर दिया।
अगर यह पारी घोषित ना हुई होती तो निश्चित तौर पर अंग्रेज 450 के करीब जा सकते थे और ये स्कोर मैच का नतीजा पलटने में मददगार हो सकता था।
बैजबॉल अप्रोच का बैकफायर-
इंग्लैंड की टीम बैजबॉल, यानी टेस्ट क्रिकेट को वनडे स्टाइल में खेलने के लिए मशहूर हो चुकी है। बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम ने ये नई रीत चलाई है, जो 1 साल से इंग्लैंड के लिए काफी सफल रही है। इस मुकाबले में पहली पारी में भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने धुआंधार बल्लेबाजी की, लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 386 रन बना दिए तो इंग्लैंड को अपनी दूसरी पारी थोड़ी संभलकर खेलने की जरूरत थी, पर ऐसा देखने के लिए नहीं मिला। यहां पर इंग्लैंड आक्रामक क्रिकेट खेलने के चक्कर में 66.2 ओवर में 273 रन बनाकर आउट हो गया।
नाथन लियोन का कैच ड्रॉप-
पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 174 रनों की दरकार थी। ओवलऑल टारगेट 281 रनों का था, इसके जवाब में कंगारुओं ने 8 विकेट 227 रनों पर ही खो दिए थे और अब अंग्रेजों को एक आसान जीत दिखाई दे रही थी। तब नाथन लियोन ने 84वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर पुल कर दिया और गेंद स्क्वायर लेग पर खड़े बेन स्टोक्स के हाथों में चली गई।
कप्तान ने महान प्रयास करते हुए उछलकर एक हाथ से कैच लिया और गेंद कुछ समय तक उनके हाथ में भी रही, लेकिन वह ऐन वक्त पर कैच फिसला बैठे। बाद में पता चला कि स्टोक्स ने कैच नहीं, बल्कि वही मैच भी छोड़ दिया था। लियोन ने फिर कमिंस के साथ मिलकर अविजित 55 रनों की निर्णायक साझेदारी की थी।
दूसरी पारी में बेन स्टोक्स का नई गेंद लेने में देर करना-
जब इंग्लैंड के 8 विकेट गिर चुके थे तो बेन स्टोक्स नई गेंद लेकर जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड को लगाकर पैटकमिंस और नाथन लियोन पर दबाव बना सकते थे, लेकिन स्टोक्स ने पुरानी गेंद से ही आक्रमण को जारी रखा, और पैट कमिंस को हाथ खोलने के मौके दे दिए।
इसका फायदा उठाते हुए पैट कमिंस ने उस गेंद पुरानी गेंद से जो रूट के ओवर में दो छक्के जड़कर अपनी बल्लेबाजी को खोला और बाद में उस पुरानी गेंद से कुछ और भी कड़े प्रहार हुए। जब तक नई गेंद ली जाती तब तक कमिंस और लियोन जम चुके थे।
जेम्स एंडरसन की बेहद खराब परफॉर्मेंस-
इंग्लैंड के महानतम तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मुकाबले में पूरी तरह सुपर फ्लॉप साबित हुए, जिन्होंने पहली पारी में 21 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट लिया और दूसरी पारी में जब उनसे विकेट की बेहद जरूरत थी, तब वह 17 ओवर में 56 रन देकर एक भी खिलाड़ी आउट नहीं कर पाए। कमिंस, लियोन की जोड़ी कायदे से एंडरसन को तोड़नी चाहिए थी, लेकिन वे नाकाम रहे और इस मुकाबले में इंग्लैंड की बड़ी निराशा साबित हुए।












Click it and Unblock the Notifications