'जय शाह श्रीलंका क्रिकेट को बर्बाद कर रहे हैं...', पूर्व कप्तान ने BCCI सचिव पर लगाया गंभीर आरोप

Arjuna Ranatunga on BCCI secretary Jay Shah: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। श्रीलंकाई टीम ने 9 मैच में सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं, जिसके बाद टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। श्रीलंका को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी जगह नहीं मिली है। टीम की इस खराब प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका में बवाल मचा हुआ है।

श्रीलंकाई सरकार ने वर्ल्ड कप के बीच में ही देश में क्रिकेट को चलाने वाली बॉडी श्रीलंका क्रिकेट को बर्खास्त कर दिया है। वहीं राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी श्रीलंका क्रिकेट को ही सस्पेंड कर दिया है। इन सभी घटनाक्रमों के बीच श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह पर गंभीर आरोप लगाया है।

Arjuna Ranatunga

अर्जुन रणतुंगा बोले- 'BCCI सचिव श्रीलंका क्रिकेट को बर्बाद करने...'

श्रीलंका के चैंपियन पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने जय शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीसीसीआई सचिव श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को चलाने और बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मिरर के मुताबिक, 'श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी ) के अधिकारियों और जय शाह के बीच संबंधों की वजह वे ये सोच रहे हैं कि वे एसएलसी को कुचल सकते हैं और उन्हें कंट्रोल कर सकते हैं।

अर्जुन रणतुंगा ने कहा, ''जय शाह श्रीलंका क्रिकेट चला रहे हैं। जय शाह के दबाव की वजह से एसएलसी बर्बाद हो रही है। भारत में बैठा एक आदमी, श्रीलंकाई क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है। वह सिर्फ अपने पिता की वजह से शक्तिशाली हैं, जो भारत के गृह मंत्री हैं।''

अर्जुन रणतुंगा का ये बयान आईसीसी के एसएलसी को निलंबित करने के कुछ दिनों बाद आई है। बता दें कि अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका क्रिकेट में हो रहे सत्ता संघर्ष के बहुत ही प्रमुख व्यक्ति हैं। श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने एसएलसी बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+