Deodhar Trophy 2023: रियान पराग ने जड़ा दूसरा शानदार शतक, वेस्ट को हराकर फाइनल में पहुंची ईस्ट जोन

Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी 2023 के फाइनल में पहुंचने के लिए ईस्ट जोन ने वेस्ट जोन के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। ईस्ट जोन ने मंगलवार को पुडुचेरी में अपने आखिरी राउंड-रॉबिन ग्रुप-स्टेज मैच में वेस्ट को 157 रनों से हरा दिया। इस दौरान टीम की जीत में ऑलराउंडर रियान पराग की दूसरी शतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई।

रियान पराग और मणिशंकर मूरासिंह ने किया कमाल
दरअसल, ईस्ट और वेस्ट जोन 50 ओवर के टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की करने के लिए मंगलवार को एक दूसरे के खिलाफ मुकाबले में उतरे। इस रोचक मुकाबले में ईस्ट जोन ने रियान पराग के लगातार दूसरे शतक और मणिशंकर मूरासिंह के 5 विकेट की मदद से वेस्ट को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

Riyan Parag

3 अगस्त को फाइनल में साउथ जोन से होगा मुकाबला
अब 3 अगस्त को फाइनल में ईस्ट जोन का मुकाबला साउथ जोन से होगा। मैच के स्टार निस्संदेह रियान पराग रहे, क्योंकि उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए देवधर ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। रियान ने 68 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 102 रन की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर टीम को 319 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में बड़ी मदद मिली।

इस जीत से ईस्ट जोन की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसके टॉप पर चल रहे साउथ जोन के समान 16 अंक हैं। वेस्ट जोन की टीम 34 ओवर में सिर्फ 162 रन पर ढेर हो गई। उत्कर्ष सिंह ने भी ईस्ट जोन की ओर से अर्धशतक जड़ने के साथ तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा।

ये भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, टीम इंडिया में हुए दो बदलाव

वेस्ट जोन की ओर से सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। देसाई ने 92 गेंद में 13 चौकों और दो छक्कों से 92 रन की पारी खेली, हालांकि, टीम को हारने से नहीं बचा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+