Arjun Tendulkar ने इमोशनल होकर फैंस की ये खास अपील, तलाश रहे हैं नया घर! मांगी मदद

Arjun Tendulkar Instagram story: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं। 25 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक अपने करियर के दौरान फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। लेकिन आईपीएल में वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह उन्हें मिलने वाले कम अवसर भी हो सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में अधिक मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

साल 2023 में मिला था खेलने का मौका (Arjun Tendulkar Instagram story)

अर्जुन तेंदुलकर को साल 2023 के आईपीएल में खेलने का मौका भी मिला, उन्होंने ठीकठाक प्रदर्शन भी किया, लेकिन वे अपनी जगह प्लेइंग इलेवन में नियमित नहीं बना सके। वे रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले थे। लेकिन जब से हार्दिक पंड्या टीम के कप्तान बने हैं, तब से अर्जुन को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। भुवनेश्वर कुमार को आउट कर अर्जुन ने अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया था।

Arjun Tendulkar 1

शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में एक स्ट्रीट डॉग जिसका नाम भोलू है उसे लेकर फैंस से इमोशनल अपील की है। वह भोलू के लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर खुद भी डॉग लवर हैं. और, यही वजह है कि उनसे भोलू का दुख देखा नहीं जा रहा है। अर्जुन ने पोस्ट में बताया कि भोलू की मां मर चुकी है और उसे नए घर की तलाश है। प्लीज आप इसकी मदद कीजिए।

अर्जुन तेंदुलकर ने कहां से की है पढ़ाई

बता दें कि सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर दोनों ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। 12 अक्टूबर 1997 को जन्मी सारा तेंदुलकर बाद में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) में मेडिसिन की पढ़ाई करने के लिए लंदन चली गईं। जबकि अर्जुन ने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह अपने क्रिकेट करियर को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। वह घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं।

Arjun Tendulkar 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+