लंदन के इस रेस्तरां में बार-बार जाते हैं विराट-अनुष्का! इन जगहों पर भी बिताते हैं खूब समय
Virat Kohli Trending: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए दुखद भगदड़ की घटना में 11 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए। इस घटना के ठीक एक दिन बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और सोशल मीडिया पर विराट कोहली को ट्रोल करने लगे। इस घटना के बाद देश का हीरो अचानक सबसे बड़ा विलेन बन गया।
आरसीबी की जीत के बाद लोगों की मौत (Virat Kohli Trending)
पुलिस ने इस मामले में आरसीबी टीम इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड और अन्य कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री ने गैर इरादतन हत्या के आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

आखिर कहां है कोहली का फेवरेट रेस्तरां?
दूसरी तरफ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में कई मौकों पर क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते रहे हैं। आज हम आपको बताते हैं कि लंदन में विराट कोहली का फेवरेट रेस्तरां कौन सा है। जहां वह बार-बार अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जाना पसंद करते हैं। मेफेयर में स्थित जामावर रेस्तरां में विराट कोहली को अक्सर देखा जाता रहा है। इस रेस्तरां के साथ विराट कोहली की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है। यहां वह भारतीय व्यंजनों का आनंद लेते हैं।
इन जगहों पर भी जाना करते हैं पसंद
इसके अलावा ये कपल अक्सर टेंड्रिल में जाते हैं, जो एक शाकाहारी रेस्तरां है। जहां वे पौधे-आधारित स्वादिष्ट व्यंजन खाते हैं। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉम्बे बस्टल में भी वे खूब समय बिताते हैं, जहां शेफ सुरेंदर मोहन के हाथों का बना हुआ डिश खाना उन्हें काफी पसंद है। इसके अलावा कॉपर चिमनी में भी यह जोड़ा भारतीय स्वाद का मज़ा लेने जाता है। ये जगह बॉलीवुड सितारों के बीच भी काफी लोकप्रिय है।
लंदन के ताज होटल में स्थित क्विलोन रेस्तरां में कोहली-अनुष्का अक्सर जाते हैं। जहां दक्षिण भारतीय डिशेज मिलते हैं। ये जगहें विराट और अनुष्का की पसंदीदा हैं, जहां वे आराम से समय बिताना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications