IND vs ENG: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में कितनी मिली प्राइज मनी? सीरीज ड्रॉ होने पर क्या मिलता है

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहली बार एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी ड्रॉ के रूप में समाप्त हो गई। भारतीय टीम ने ओवल टेस्ट मैच में धमाका करते हुए तूफ़ान ला दिया और इंग्लैंड की टीम को पराजित कर सीरीज बराबरी पर समाप्त कर दी। रोमांचक मैच में भारत ने 6 रनों से जीत हासिल की।

इंग्लैंड को निराशा हुई होगी क्योंकि इस सीरीज में इंग्लिश टीम आगे चल रही थी। टीम इंडिया ने पिछले दो मैचों में लगातार इंग्लैंड का काम तमाम करने में सफलता हासिल की। चौथा टेस्ट भारत ने ड्रॉ कराया, इसके बाद अंतिम टेस्ट में जीत दर्ज कर 2-2 पर सीरीज खत्म की।

ind vs eng

दर्शकों के मन में एक सवाल यह भी आता होगा कि बड़े इवेंट्स की तरह इस सीरीज में प्राइज मनी क्या रही होगी? भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों को किस तरह पैसा मिला होगा। दोनों टीमों के बीच बंटवारा हुआ होगा या अन्य कोई तरीके से पैसे मिले होंगे।

IND vs ENG: सीरीज में प्राइज मनी?

इसका जवाब यही है कि दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी द्विपक्षीय सीरीज के तहत खेली जाती है, जो एक प्रतीक होती है। इसमें नकद पुरस्कार का कोई प्रावधान नहीं होता है। जीत दर्ज करने वाली टीम को कोई राशि नहीं मिलती। हालांकि मैन ऑफ़ द मैच और सीरीज को इनाम मिलता है लेकिन सीरीज के लिए कोई रकम तय नहीं है। उसके लिए ट्रॉफी ही मिलती है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी ऐसा ही होता है।

टेस्ट क्रिकेट में कब मिलते हैं पैसे?

आईसीसी इवेंट्स में इनामी राशि दी जाती है। इसके अलावा एशियाई क्रिकेट परिषद के इवेंट होते हैं, तब भी जीतने वाली टीम के लिए इनामी राशि का प्रावधान किया जाता है। द्विपक्षीय सीरीज में ऐसा कम ही होता है। टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में इनामी राशि होती है।

बोर्ड दे सकता है खिलाड़ी को इनाम

अगर किसी खिलाड़ी या टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए उस टीम का बोर्ड कोई धन राशि देना चाहे, तो दे सकता है। इसके अतिरिक्त कोई इनाम का प्रावधान नहीं है। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही, इस वजह से बेन स्टोक्स और शुभमन गिल ने ट्रॉफी शेयर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+