अमित मिश्रा बने IPL में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, रिकॉर्ड में पहुंचे लासिथ मलिंगा के बराबर

IPL 2023, LSG vs GT: लेग स्पिनर अमित मिश्रा शनिवार को एलएसजी और जीटी के बीच मैच में एक विकेट अपने नाम करके ही इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

Amit Mishra

IPL 2023, Amit Mishra: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार स्पिनर अमित मिश्रा की शानदार गेंदबाजी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। 40 साल के अनुभवी गेंदबाज ने आज के मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। मिश्रा ने एलएसजी के खिलाफ मैच में 1 विकेट हासिल करते ही श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

अमित मिश्रा ने आईपीएल में पूरे किए 170 विकेट
लखनऊ सुपरजाइंट्स के लेग स्पिनर ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी बनाम जीटी के बीच आईपीएल 2023 के मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। जीटी के खिलाफ अभिनव मनोहर का विकेट अपने नाम करते ही एलएसजी के मिश्रा ने 170 विकेट पूरे कर लिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स से पहले डेक्कन चार्जर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले मिश्रा ने 158 मैचों में 7.35 की इकॉनमी रेट के साथ 23.77 की औसत से 170 विकेट लिए हैं।

एलएसजी बनाम जीटी के मुकाबले में हासिल की उपलब्धि
अमित मिश्रा ने जीटी के खिलाफ मैच में 2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस एक विकेट के साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दिग्गज लासिथ मलिंगा की बराबरी कर ली है। हालांकि, आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम है। उन्होंने 183 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें- LSG vs GT: 'कमाल लाजवाब राहुल' ने टी-20 में रचा इतिहास, कोहली-धवन जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ब्रावो के नाम
दरअसल, साल 2009 से लेकर 2019 तक आईपीएल में अपने पूरे करियर के लिए मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले मलिंगा ने 122 मैचों में 19.79 की औसत और 7.14 की इकॉनमी रेट से 170 विकेट लिए हैं। ड्वेन ब्रावो लीग के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं क्योंकि पूर्व सीएसके ऑलराउंडर ने 161 मैचों में 23.82 के औसत और 8.38 की इकॉनमी रेट से 183 विकेट लिए थे। ब्रावो, चहल और मलिंगा के बाद रविचंद्रन अश्विन (159 विकेट) चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: पंजाब में जहां रुके थे Virat Kohli और टीम, वहां से 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+